छत्तीसगढ़
2424 खबरें
हत्या कांड: दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की हत्या से मचा हड़कंप, जेल से छूटते ही पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में हिस्ट्रीशीटर लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जेल से रिहा होने के बाद हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
महादेव एप नेटवर्क पर छापा : 45 हजार वेतन का झांसा और सट्टा एप का काम, श्रीलंका में 147 भारतीयों पर कार्रवाई
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में श्रीलंका से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंकाई पुलिस ने सट्टा नेटवर्क से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर 147 भारतीयों को हाउस अरेस्ट किया है। इनमें छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के युवकों के शामिल होने की बात कही जा रही है। युवाओं को नौकरी का झांसा देकर श्रीलंका भेजे जाने और वहां सट्टा एप के लिए काम कराने का आरोप है।
धमाकों की गूंज से सहमा गांव : SECL गेवरा पर ग्रामीणों का आरोप, ब्लास्टिंग से मकानों को नुकसान और हादसे का डर
कोरबा जिले के नरईबोध गांव के ग्रामीणों ने SECL गेवरा परियोजना में हो रही हैवी ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें आने और पत्थर गिरने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार धमाकों से उनकी जान-माल पर खतरा बना हुआ है। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं मिलने से लोगों में SECL प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है और उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हितग्राहियों को मिलेगी राहत : 7 वार्डों में खुलीं नई राशन दुकानें, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया शुभारंभ
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शहर के 7 वार्डों में नई उचित मूल्य राशन दुकानों का शुभारंभ किया। उन्होंने पारदर्शी और समयबद्ध राशन वितरण के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
जनहित मुद्दों पर चर्चा : सरायपाली दौरे पर डॉ. चरण दास महंत ने दिया एकजुटता का संदेश
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के सरायपाली आगमन पर विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. महंत ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
चोरी का खुलासा : सीसी कैमरा, तौल कांटा समेत सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पिथौरा थाना क्षेत्र के डिघेपुर धान उपार्जन केंद्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, सीसी कैमरा समेत करीब 78 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है।
शराब बनाने और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का जुर्माना
सरायपाली में अवैध महुआ शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के दो मामलों में न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वैभव घृतलहरे की अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए एक-एक वर्ष के साधारण कारावास और 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी।
गबन मामला : 22 लाख के गबन में छह महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
भारत फाइनेंशियल लिमिटेड की सरायपाली शाखा में 22.66 लाख रुपये से अधिक के गबन मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी दीपक कुमार चौहान को पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में शामिल सभी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।
74 लाख के तहसील भवन में उद्घाटन से पहले दरारें, कार्यक्रम को लेकर भी उठे कई सवाल
मंदिरहसौद में 74 लाख रुपये की लागत से बने नए तहसील भवन के उद्घाटन से पहले ही दरारें सामने आने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। भवन के शुभारंभ को लेकर तीन बार आमंत्रण पत्र जारी किए गए और मंत्रियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही।
बालाजीपुरम कॉलोनी में नई कार्यकारिणी का गठन, पिंटू कुर्रे बने अध्यक्ष
आरंग की बालाजीपुरम कॉलोनी में आम बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पिंटू कुर्रे को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि अन्य पदों पर भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में कॉलोनी के विकास, सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
खुलासा : पैसों का लालच देकर 13 साल के बच्चे को बुलाया , गला दबाकर हत्या के बाद खेत में दफनाया शव
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 13 वर्षीय कपिल कुमार केंवट की हत्या का पुलिस ने 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी हेमंत कुमार केंवट ने पुरानी रंजिश के चलते बच्चे को पैसे कमाने का लालच देकर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।
ध्वनि प्रदूषण मामला : DJ बजाने पर ₹1.05 करोड़ जुर्माने की मांग, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 में वर्ष 2023 में किए गए संशोधनों के बाद पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर आपराधिक कार्रवाई की जगह आर्थिक दण्ड लगाने की व्यवस्था की गई है। इसी उद्देश्य से अधिनियम में धारा 15C जोड़ी गई है, जिसके तहत केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए निर्णायक अधिकारी (Adjudicating Officer) नियुक्त किए हैं।