छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5861 खबरें
Har Ghar Munga Campaign: कुपोषण के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, अब हर घर और स्कूल में लहराएगा मुनगा, मिड-डे मील में भी होगा शामिल
Har Ghar Munga Campaign: छत्तीसगढ़ सरकार ‘हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत करीब 23,500 सरकारी स्कूलों में पोषण वाटिका विकसित करने की तैयारी कर रही है।
Seva Sankalp Abhiyan: बस्तर के विकास को मिलेगी रफ्तार, 200 से अधिक सुरक्षा शिविर बनेंगे, सेवा डेरा
Seva Sankalp Abhiyan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलमुक्त बस्तर में शांति, विकास और खुशहाली को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सरकार का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर बस्तर के हर गांव और परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
Bilaspur News: चरित्र पर झूठे लांछन से तंग आकर महिला ने दी थी जान, पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार
Bilaspur News: मल्हार क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके जीजा को BNS की धारा 108 के तहत गिरफ्तार किया है। शादी समारोह में चरित्र पर आरोप लगाने और मानसिक तनाव से जुड़े पहलुओं की जांच की गई।
Bastar Dussehra: निभाई गई मगरमुही रस्म, विशाल विजय रथ के निर्माण का अहम पड़ाव
Bastar Dussehra: मगरमुही रस्म विधि-विधान से संपन्न हुई। इस दौरान खाती पुजारी ने पूजा-अर्चना की और पारंपरिक बलि दी गई। यह रस्म आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। दशकों पुरानी कारीगरी और पारंपरिक औजारों से तैयार होने वाला यह रथ भीतर रैनी और बाहरा रैनी में उपयोग किया जाता है।
CG News: बिलासपुर में अवैध लकड़ी कारोबार का खुलासा, 31 नग सागौन बरामद
CG News: बिलासपुर जिले के ग्राम बांधा में जुनापारा चौकी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सागौन की लकड़ी के 31 नग चिरान और सिलपट जब्त किए। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
Adivasi Samaj: रायगढ़ में कर्मा पूजा महोत्सव, सीएम साय ने दिया शिक्षा और विकास का संदेश
Adivasi Samaj: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम सारसमाल में आयोजित कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल होकर भगवान करम देव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मांदर बजाया और समाजजनों के साथ पारंपरिक कर्मा नृत्य किया। मुख्यमंत्री ने आदिवासी संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और जनजातीय महापुरुषों के योगदान को समाज की गौरवशाली विरासत बताया।
Rice Price Hike: त्योहारी सीजन में रसोई पर महंगाई की मार, महीने भर में दूसरी बार बढ़े दाल-चावल के दाम, शक्कर भी हुई महंगी
Rice Price Hike: रायपुर में त्योहारों से पहले दाल, चावल, शक्कर और हरी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। अरहर दाल ₹150 प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि प्रमुख चावल किस्मों के दाम ₹10 से ₹15 प्रति किलो तक बढ़े हैं।
Nathal Dai Temple: रनपुर में नाथल दाई मंदिर निर्माण की कवायद तेज, मजार और लाउडस्पीकर विवाद से गरमाया माहौल, डीएनए जांच की मांग
Nathal Dai Temple: रनपुर तकिया गांव में नाथल दाई मंदिर निर्माण और कॉरिडोर योजना के बीच मजार, भूमि स्वामित्व और लाउडस्पीकर को लेकर विवाद सामने आया है। मामला कानूनी प्रक्रिया तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
Panchami Bhet: डोंगरगढ़ में ऐतिहासिक पंचमी भेंट, आस्था के साथ दिखा सामाजिक सौहार्द
Panchami Bhet: डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में ऐतिहासिक पंचमी भेंट इस वर्ष शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बस्तर से पहुंचे 15 आंगादेव और नई डांग के साथ गोंड समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूजा-अर्चना की। खैरागढ़ राजपरिवार, मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन के आपसी तालमेल से पुराना विवाद सुलझा और धार्मिक आयोजन में आस्था, परंपरा व सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।
Durg Suicide Case: 24 साल की युवती ने लगाई फांसी, छत्तीसगढ़ी में लिखे सुसाइड नोट में खोले प्रताड़ना के राज़
Durg Suicide Case: 24 वर्षीय युवती की मौत के मामले में छत्तीसगढ़ी सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक युवक पर प्रताड़ना और परिवार को धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मोबाइल चैट और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
India vs Zimbabwe Women T20: सीरीज़ का पहला मुकाबला आज, महिलाओं के लिए स्टेडियम में एंट्री बिल्कुल मुफ़्त
India vs Zimbabwe Women T20: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज़ खेली जाएगी। पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होगा। सीरीज़ के सभी मैचों में महिला दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। स्मृति मंधाना भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि शेफाली वर्मा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी।
Ganeshpur Health Center: स्वास्थ्य केंद्र में ताला रास्ते में प्रसव के बाद नवजात की मौत, ग्रामीणों का हंगामा, बीएमओ-नर्स सस्पेंड
Ganeshpur Health Center: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड स्थित गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित लापरवाही के कारण प्रसूता को समय पर इलाज नहीं मिल सका। अस्पताल से लौटते समय रास्ते में महिला का प्रसव हुआ, जिसमें नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश पटेल और नाइट ड्यूटी पर तैनात सेकेंड एएनएम प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया।