Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › रायपुर › CG Agriculture: छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने…
Concluding ceremony of the natural farming training(Image Source: Keertiman Media)
Concluding ceremony of the natural farming training(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

CG Agriculture: छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल, 108 प्रतिभागियों का प्रशिक्षण पूरा

CG Agriculture: रायपुर के समेती संस्थान में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने वाली 54 कृषि सखियों और तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 54 किसान मित्रों को प्रमाण-पत्र दिए गए।

ग
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 05:19 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Agriculture: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती), रायपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह में पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने वाली 54 कृषि सखियों और तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 54 किसान मित्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक और किसान मोर्चा के प्रांतीय संयोजक सोबरन सिंह हांडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्राकृतिक खेती से मिट्टी और स्वास्थ्य दोनों का संरक्षण

समापन समारोह को संबोधित करते हुए चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक और जैविक खेती की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। खेती केवल फसल उत्पादन और किसानों की आमदनी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण से भी है। उन्होंने कहा कि ऐसी कृषि पद्धतियों को अपनाने की जरूरत है, जिनसे खेतों की मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न मिल सके।

रासायनिक खाद और कीटनाशकों के उपयोग पर जताई चिंता

चंद्राकर ने खेती में रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक एवं अनुचित इस्तेमाल पर गंभीरता से विचार करने की बात कही। उन्होंने पंजाब में कैंसर के मामलों और चर्चित 'कैंसर ट्रेन' का उदाहरण देते हुए कहा कि कृषि पद्धतियों और खानपान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। प्राकृतिक और जैविक खेती से प्राप्त खाद्यान्न को बढ़ावा देकर स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

किसानों की लागत घटाने में मिलेगी मदद

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने से किसानों को खेती की लागत कम करने, स्थानीय संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरा शक्ति बनाए रखने में मदद मिल सकती है। किसानों को पारंपरिक कृषि ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीकों का समन्वय करते हुए प्राकृतिक खेती की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

गांव-गांव तक प्राकृतिक खेती का संदेश पहुंचाने की अपील

प्रशिक्षण प्राप्त 54 कृषि सखियों और 54 किसान मित्रों को संबोधित करते हुए चंद्राकर ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी केवल प्रशिक्षण प्राप्त करने तक सीमित नहीं है। उन्हें अपने गांवों और क्षेत्रों में जाकर दूसरे किसानों को भी प्राकृतिक खेती के फायदे बताने चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि सखियां और किसान मित्र ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक नई जानकारी पहुंचाने और कृषि व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। किसानों की समृद्धि, मिट्टी का संरक्षण और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना कृषि व्यवस्था के प्रमुख उद्देश्य होने चाहिए।

प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को मिले प्रमाण-पत्र

कार्यक्रम में तुलसी कौशिक और सोबरन सिंह हांडा ने भी प्राकृतिक खेती के महत्व पर अपने विचार रखे तथा किसानों को इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। समापन समारोह में समेती के संचालक बी.के. बिजरोनिया, उप संचालक कृषि अनुराधा नायक, कोर्स डायरेक्टर डॉ. प्रकाश कुमार शिंदे सहित संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अतिथियों ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण प्राप्त कृषि सखियां और किसान मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें