ग्लैमर
कुल 153 खबरें
फैशन की नई पहचान : कपड़ों में दिख रहा बदलाव, छोटे शहरों के लोग अपना रहे स्मार्ट और स्टाइलिश लुक
छोटे शहरों में फैशन को लेकर लोगों की सोच तेजी से बदल रही है। अब युवा और महिलाएं सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी और आराम के हिसाब से कपड़ों का चुनाव कर रहे हैं। इंडो-वेस्टर्न स्टाइल, स्मार्ट कैजुअल और लोकल कल्चर के साथ मॉडर्न फैशन का मेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
फैशन का नया ट्रेंड : बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ कंफर्ट पर भी फोकस कर रहे लोग
मानसून 2026 में फैशन ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। पेस्टल कलर, हल्के फैब्रिक, स्मार्ट कैजुअल और कंफर्टेबल आउटफिट्स युवाओं की पहली पसंद बन रहे हैं।
फैशन : साड़ी छोड़ लहंगे में दिखीं मैथिली ठाकुर, सादगी ने फिर जीता दिल
मैथिली ठाकुर ने एक कार्यक्रम में क्रीम-गोल्ड और ऑरेंज शेड का पारंपरिक लहंगा पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैचिंग जूलरी, ऑरेंज दुपट्टे और सादगीभरे मेकअप के साथ उनका यह ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
ट्रेडिशनल लुक : डिंपल यादव की सादगी बनी स्टाइल स्टेटमेंट, बेटियों ने भी अपनाया वही पारंपरिक अंदाज
सांसद डिंपल यादव अपनी बेटियों अदिति और टीना यादव के साथ काशी यात्रा पर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ, काल भैरव और संकट मोचन मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान सफेद चिकनकारी सूट में डिंपल यादव और उनकी बेटियों के सादगीपूर्ण पारंपरिक लुक ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।
रेड-ब्लैक लुक : ईशा अंबानी ने दिखाया क्लासी और ग्लैमरस पार्टी लुक
ईशा अंबानी ने Serpentine Summer Party 2026 में अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने Steve O Smith के फॉल 2026 कलेक्शन की रेड, ब्लैक और पिंक शेड्स वाली शिमरी ड्रेस पहनी, जिसे उनकी स्टाइलिस्ट अनायता श्रॉफ ने तैयार किया था।
fashion : हीरोइन से कम नहीं दिखीं राबिया सिद्धू, वेकेशन लुक्स ने खींचा सभी ध्यान
नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू एक बार फिर अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नई और थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका ट्रॉपिकल को-ऑर्ड सेट, मिनिमल एक्सेसरीज और नेचुरल मेकअप वाला क्लासी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनके फैशन लुक्स वेकेशन स्टाइलिंग के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।
नया दौर : बड़े शहरों की नकल छोड़, छोटे शहरों के युवाओं ने सेट किया अपना नया फैशन ट्रेंड
देश के कपड़ा बाजार और युवाओं के पहनावे में एक बड़ा बदलाव आया है। अब लोग महंगे या टाइट-फिटिंग कपड़ों के बजाय ढीले-ढाले (ओवरसाइज्ड) और आरामदायक कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह ट्रेंड सिर्फ दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों में भी तेजी से फैल चुका है। सोशल मीडिया (जैसे इंस्टाग्राम रील्स) के कारण यहाँ के युवा भी ग्लोबल फैशन से सीधे अपडेट हो रहे हैं।
जस्ट वाइब्स : 2026 में युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है ये 5 न्यू फैशन ट्रेंड्स
फैशन की दुनिया में 2026 का सबसे बड़ा मंत्र है—कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन। युवा अब टाइट और असहज कपड़ों की बजाय इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन, एथलीज़र, क्वाइट लग्जरी, कार्गो पैंट्स और जेंडर-फ्लुइड फैशन जैसे ट्रेंड्स को अपना रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर कॉलेज कैंपस तक ये स्टाइल्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
न्यू फैशन : अलविदा क्वाइट लग्जरी, स्वागत है लाउड ड्रेसिंग का! जानें समर के ये 5 सबसे बड़े ट्रेंड्स
इस साल का समर फैशन सादगी वाले "क्वाइट लग्जरी" ट्रेंड से आगे बढ़कर बोल्ड रंगों, नॉस्टेल्जिक स्टाइल्स और पर्सनल एक्सप्रेशन पर केंद्रित है। ओवरसाइज्ड जिंघम प्रिंट्स, सफारी-चिक आउटफिट्स, कार्गो पैंट्स, बैलून ट्राउजर्स, F1-प्रेरित स्पोर्टी फैशन, कैपरी पैंट्स और जॉर्ट्स की वापसी ने फैशन जगत में नई ऊर्जा भर दी है।
बिखरे इंद्रधनुषी रंग : बड़ौदा की महारानी ने तेलिया रूमाल साड़ी में ढाया कहर, 4 महीने की मेहनत से तैयार हुआ मास्टरपीस
बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ एक बार फिर अपने ‘रेनबो साड़ी’ लुक को लेकर चर्चा में हैं। वराश्री ब्रांड द्वारा तैयार यह खास साड़ी भारतीय हथकरघा की उत्कृष्ट मिसाल है, जिसे बनाने में 4 महीने लगे और इसमें 108 तेलिया रूमाल मोटिफ्स शामिल हैं।
एवरग्रीन फैशन : एक सफेद शर्ट और 6 लाजवाब स्टाइल, जो आपको हर महफिल में बना देंगे मैन ऑफ द मोमेंट
सफेद शर्ट पुरुषों के फैशन का ऐसा क्लासिक आउटफिट है जो हर दौर में ट्रेंड में रहता है। इसे डेनिम, ब्लैक सूट, ग्रे ट्राउजर, नेवी ब्लेजर, चिनोज या स्नीकर्स के साथ अलग-अलग अंदाज में स्टाइल किया जा सकता है। सही फिटिंग, साफ-सुथरी शर्ट और मिनिमल एक्सेसरीज आपके पूरे लुक को और आकर्षक बना देती हैं।
लौटी असली क्वीन : हाथ में प्लास्टर के बाद ऐश्वर्या राय का Luminara लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Aishwarya Rai Bachchan ने आखिरकार Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर अपनी बहुप्रतीक्षित एंट्री कर ली। डीप सैफायर ब्लू रंग के डिजाइनर अमित अग्रवाल के कस्टम गाउन ‘Luminara’ में ऐश्वर्या किसी रॉयल डीवा से कम नहीं लगीं। 1500 घंटों में तैयार इस फ्यूचरिस्टिक गाउन ने रेड कार्पेट पर ग्लैमर और एलिगेंस का नया स्तर स्थापित किया।