सरकारी सूचना
400 खबरें
बड़ी पहल : बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार, सरकार ने शुरू की तैयारी
बस्तर संभाग के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने पहल शुरू की है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर के गांवों का सर्वे कर जैविक प्रमाणन कराने और किसानों को बड़े बाजारों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। प्रमाणन के बाद किसानों को उत्पादों का बेहतर मूल्य मिलने और आय में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
बड़ी सौगात : सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन की 29वीं किश्त, महिलाओं को मिला आर्थिक सहारा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी कर प्रदेश की 66 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 626.25 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
सफलता : जल जीवन मिशन से बदली ठाकुरदिया खुर्द की तस्वीर, हर घर पहुंचा शुद्ध पानी
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में जल जीवन मिशन से पेयजल व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। गांव के 356 परिवारों को घर-घर नल कनेक्शन के जरिए स्वच्छ पानी मिल रहा है। ग्रामीणों की भागीदारी और पंचायत के बेहतर प्रबंधन से गांव हर घर जल प्रमाणित हुआ है, जिससे महिलाओं और ग्रामीणों की पानी से जुड़ी परेशानियां दूर हुई हैं।
छत्तीसगढ़ का गौरव : चंद्र मिशन शक्तिसैट में महासमुंद की बेटी रागनी साहू का चयन, बनी नेशनल फाइनलिस्ट
महासमुंद की छात्रा रागनी साहू ने अंतर्राष्ट्रीय चंद्र मिशन शक्तिसैट में नेशनल फाइनलिस्ट बनकर जिले और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की रागनी ने कठिन चयन प्रक्रिया और राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन में सफलता हासिल की है। अब वह ग्रेटर नोएडा में आयोजित नेशनल वर्कशॉप में हिस्सा लेंगी, जहां उन्हें अंतरिक्ष विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा।
रोजगार का नया अवसर : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं को दिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आत्मसमर्पित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग के 15 दिवसीय कार्यक्रम में 25 युवाओं ने वैज्ञानिक खेती और स्वरोजगार की तकनीक सीखी।
वन संरक्षण पर जोर : खल्लारी में सामुदायिक वन संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान
महासमुंद के ग्राम खल्लारी में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के सदस्यों को वन संरक्षण, मृदा एवं जल संरक्षण, वृक्षारोपण और संसाधनों के सतत प्रबंधन की जानकारी दी गई। चयनित ग्राम सभाओं को सामुदायिक वन संसाधनों के विकास के लिए 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
बोनस वितरण : तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बड़ी राहत, 46 हजार से अधिक हितग्राहियों के खाते में पहुंचे 17.43 करोड़ रुपये
वर्ष 2023 के तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए धरमजयगढ़ जिला वनोपज सहकारी यूनियन के संग्राहकों को 17.43 करोड़ रुपये का बोनस वितरण शुरू किया गया है। 46,840 संग्राहकों के बैंक खातों में राशि ऑनलाइन अंतरित की जा रही है।
खाद्य विभाग : नारायणपुर में मानसून से पहले 151 परिवारों तक पहुंचा तीन महीने का राशन
नारायणपुर जिले के छह दुर्गम वनांचल गांवों में जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर के माध्यम से जुलाई, अगस्त और सितंबर का तीन माह का राशन एक साथ पहुंचाया। इस पहल से 151 राशनकार्डधारी परिवारों, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ी राहत मिली।
सुशासन तिहार : किसड़ी में हैंडपंप चालू, कुर्मीपाली में 120 मीटर गहरा नलकूप खनन पूरा
सुशासन तिहार 2026 के तहत महासमुंद जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्राम किसड़ी के उप स्वास्थ्य केंद्र का बंद हैंडपंप सुधारकर चालू किया और कुर्मीपाली के बाजारपारा में 120 मीटर गहरा नलकूप खनन पूरा किया। समयबद्ध कार्रवाई से ग्रामीणों को पेयजल सुविधा मिली और उन्होंने जिला प्रशासन व विभाग का आभार जताया।
जागरूकता : नैनो उर्वरकों से बदलेगी खेती की तस्वीर, जिले के किसानों का बढ़ा भरोसा
महासमुंद जिले में 10 हजार से अधिक किसान नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग कर आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि विभाग और इफको के जागरूकता अभियान से किसानों का रुझान बढ़ा है। वहीं, खेत बचाओ अभियान के तहत 71 किसानों ने 220 क्विंटल नील हरित काई तैयार कर प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया है।
सचिव ने दिए निर्देश : सड़क धंसने पर कार्रवाई, दो इंजीनियर निलंबित, ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट
कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड में पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क धंसने की जांच में ओवरलोड वाहनों के संचालन और शोल्डर निर्माण में तकनीकी खामियां सामने आईं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने दो इंजीनियरों को निलंबित करने, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और क्षतिग्रस्त सड़क का पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए।
प्रशासनिक धमाका : योगी सरकार ने बदले 20 IAS, 6 महीने में ही छिन गईं इन 3 महिला अफसरों की कुर्सियां
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 20 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 8 महिला अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। चिकित्सा शिक्षा, राजस्व, संस्कृति और नगर विकास समेत कई अहम विभागों में बदलाव किए गए हैं, जबकि कई जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारियों की भी नियुक्ति हुई है।