सुकमा
ओडिशा-तेलंगाना सीमा का दक्षिणी जिला: सबरी नदी का अंचल और रामाराम का देवी मंदिर
कुल 17 खबरें
- रामारामदेवी का प्राचीन मंदिर
साजिश नाकाम : सरेंडर कर चुके साथियों की सीक्रेट इनपुट पर फोर्स का धावा, इंसास राइफल और बारूद का जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। किस्टाराम क्षेत्र के कुम्माडोंग जंगल और पहाड़ी इलाके में चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक बड़े हथियार और विस्फोटक डंप का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया।
सफलता : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र बना राष्ट्रीय मानक का प्रतीक, समर्पण की नई मिसाल
सुकमा जिले के मिनपा स्वास्थ्य केंद्र ने कठिन भौगोलिक और संसाधन संबंधी चुनौतियों के बावजूद स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता हासिल की है। 2022 में सीमित संसाधनों और अस्थायी व्यवस्थाओं से शुरुआत करने वाला यह केंद्र अब राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक (हृक्त्रस्) मूल्यांकन में मान्यता प्राप्त कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम, मितानिन, एएनएम, सीएचओ और जिला प्रशासन के सहयोग से नियमित हेल्थ कैंप और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों के बीच विश्वास और स्वास्थ्य संस्कृति को मजबूत किया।15 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक दल द्वारा किए गए निरीक्षण में मिनपा स्वास्थ्य केंद्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।