Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग अफीम कांड में निलंबित कृषि अधिकारी की वापसी :  एक…
एकता साहू
एकता साहू
दुर्ग

अफीम कांड में निलंबित कृषि अधिकारी की वापसी :  एकता साहू बहाल, जांच अभी जारी

दुर्ग में अवैध अफीम की खेती मामले में निलंबित कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को तकनीकी कारणों के आधार पर बहाल किया गया है, लेकिन विभागीय जांच अभी जारी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 03 Apr 2026, 06:25 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले में निलंबित की गईं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को बहाल कर दिया गया है। हालांकि, विभागीय जांच अभी जारी है और अंतिम निर्णय दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा लिया जाएगा।
अवैध अफीम की खेती ने खोली थी लापरवाही की परतें
दुर्ग जिले में सामने आए इस मामले ने कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। जिस खेत में अफीम की खेती लहलहा रही थी, उसे अधिकारियों द्वारा मक्का फसल का प्रदर्शन प्लॉट बताया जा रहा था। जांच में सामने आया कि भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के खेत को गलत तरीके से मक्का प्रदर्शन प्लॉट दर्शाया गया, जबकि वास्तविकता में वहां धान की खेती हो रही थी। इस गड़बड़ी के बाद कलेक्टर ने एकता साहू सहित तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
दस्तावेजों में हेरफेर और नियमों का उल्लंघन
जांच में यह भी सामने आया कि:
  • प्रदर्शन प्लॉट का स्थान बदल दिया गया था
  • शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त कर ली गई
  • फोटो में वास्तविक किसान की जगह किसी अन्य व्यक्ति को दिखाया गया
  • रिपोर्ट में मक्के की फसल दर्शाई गई, जबकि पीछे अफीम की खेती हो रही थी
  • यह सभी तथ्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन की ओर इशारा करते हैं।
आदेश की कॉपी

तकनीकी कारणों के आधार पर मिली राहत
निलंबन के बाद सुनवाई के दौरान कुछ तकनीकी कारण सामने आए, जिनमें: प्रशिक्षण की कमी, संसाधनों का अभाव, अफीम की फसल की पहचान न कर पाना,  इन बिंदुओं पर विचार करने के बाद दुर्ग संभाग के आयुक्त के निर्देश पर संयुक्त संचालक कृषि ने एकता साहू की बहाली का आदेश जारी किया।
अब धमधा ब्लॉक में नई पदस्थापना
बहाली के बाद एकता साहू को विकासखंड धमधा में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के अधीन पदस्थ किया गया है। हालांकि, निलंबन अवधि और आगे की कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय विभागीय जांच पूरी होने के बाद लिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें