Monday, 26 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट से बड़ी राहत, 2018 के मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट से बड़ी राहत, 2018 के मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › साइबर ठगी : एक मैसेज और खाली हुआ बैंक खाता, दुर्ग…
गूगल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी
गूगल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी
दुर्ग

साइबर ठगी : एक मैसेज और खाली हुआ बैंक खाता, दुर्ग में साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उड़ाए 1.99 लाख

छत्तीसगढ़ के Durg में साइबर ठगों ने ‘गूगल अपडेट’ के नाम पर ठेकेदार महेंद्र कुमार देशलहरा का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से कुल 1,99,500 रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने फर्जी मैसेज के जरिए मोबाइल को प्रभावित कर तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में रकम निकाल ली। पीड़ित ने बैंक और साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद मोहन नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 May 2026, 03:02 PM · अपडेट: 24 Oct 2026, 01:31 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के Durg जिले में साइबर ठगों ने एक बार फिर नई चाल चलते हुए ‘गूगल अपडेट’ के नाम पर ठेकेदार को निशाना बनाया। ठगों ने मोबाइल हैक कर बैंक खाते से कुल 1,99,500 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शंकर नगर, दुर्ग निवासी महेंद्र कुमार देशलहरा (36) ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रोजमर्रा के काम के लिए मोबाइल और बैंकिंग ऐप का उपयोग करते हैं, इसी दौरान वे साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए।

22 मई 2026 को उनके मोबाइल पर ‘गूगल अपडेट’ से जुड़ा एक संदिग्ध मैसेज आया। इसे सामान्य सिस्टम अपडेट समझकर उन्होंने जैसे ही लिंक खोला, उसी समय उनका मोबाइल असामान्य तरीके से काम करने लगा और सिस्टम हैंग होने लगा।

मैसेज ओपन करते ही साइबर अपराधियों ने फोन पर नियंत्रण हासिल कर लिया। मोबाइल के कई फीचर बंद हो गए और बैंकिंग सुरक्षा सिस्टम भी प्रभावित हो गया, जिससे ठगों को खाते तक पहुंच मिल गई।

दो दिन में तीन बार में निकाली गई रकम

पीड़ित के बैंक खाते से ठगों ने बेहद तेजी से ट्रांजैक्शन किए—

  • 22 मई, सुबह 11:30 बजे – ₹94,999 निकाले गए
  • 22 मई, 11:31 बजे – ₹5,001 ट्रांसफर किया गया
  • 23 मई, शाम 4:00 बजे – ₹99,500 फिर से निकाले गए

इस तरह कुल ₹1,99,500 की ठगी को अंजाम दिया गया।

बैंक और साइबर हेल्पलाइन में शिकायत

लगातार पैसे कटने के बाद पीड़ित ने तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने मोहन नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन भी दिया और सभी ट्रांजैक्शन डिटेल पुलिस को सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर ठग अब फर्जी “अपडेट लिंक”, APK फाइल और मैसेज के जरिए मोबाइल हैक कर रहे हैं। जैसे ही फोन का एक्सेस मिलता है, वे OTP, बैंकिंग ऐप और निजी डेटा तक पहुंच बना लेते हैं। साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ऐप अपडेट या मैसेज को बिना सत्यापन के न खोलें।

 फर्जी सिस्टम अपडेट आजकल साइबर ठगों का सबसे बड़ा हथियार बन चुका है। फिलहाल पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन, मोबाइल डेटा और साइबर नेटवर्क ट्रेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें