Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
W 𝕏 f
होम दुर्ग साइबर फ्रॉड : गैस एजेंसी का फर्जी नंबर डालकर बुजु…
फर्जी गैस नंबर से ठगी की पुलिस जांच
फर्जी गैस नंबर से ठगी की पुलिस जांच
दुर्ग

साइबर फ्रॉड : गैस एजेंसी का फर्जी नंबर डालकर बुजुर्ग को लगाया 1.95 लाख का चूना

दुर्ग जिले के भिलाई में साइबर ठगों ने गैस एजेंसी के फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए 65 वर्षीय बुजुर्ग से 1.95 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। सिलेंडर न मिलने पर पीड़ित ने इंटरनेट से नंबर सर्च किया, जिसके बाद ठगों ने खुद को गैस एजेंसी कर्मचारी बताकर पहले 10 रुपए का ट्रांजेक्शन करवाया और फिर बैंक खातों से बड़ी रकम निकाल ली।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 May 2026, 04:38 PM
दुर्ग

दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में साइबर ठगों ने गैस एजेंसी के फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए 1.95 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित ने सिलेंडर डिलीवरी न होने पर इंटरनेट से नंबर सर्च किया था, जहां से यह पूरा फ्रॉड शुरू हुआ।

अवधपुरी रिसाली निवासी 65 वर्षीय किशोर कुमार साहू को 23 मई 2026 को गैस सिलेंडर नहीं मिला था। उन्होंने सेक्टर-10 स्थित जयदीप गैस एजेंसी का कस्टमर केयर नंबर इंटरनेट पर खोजा, जहां ठगों द्वारा डाला गया फर्जी नंबर सामने आ गया।

कॉल करने पर आरोपी ने खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया और समस्या समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद पीड़ित को व्हाट्सएप नंबर भेजकर “सेवा एक्टिवेशन” के नाम पर 10 रुपए ट्रांसफर करने को कहा गया।

10 रुपए के ट्रांजेक्शन से खाते में सेंध

भरोसे में आकर बुजुर्ग ने फोन-पे से 10 रुपए भेज दिए। पुलिस के अनुसार, इसी ट्रांजेक्शन के जरिए साइबर ठगों ने बैंकिंग एक्सेस हासिल कर लिया और कुछ ही समय में बड़ा फ्रॉड शुरू कर दिया।

करीब आधे घंटे बाद पीड़ित के एसबीआई खाते से 97 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद 26 मई को यूको बैंक खाते से भी 98 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए। इस तरह कुल 1 लाख 95 हजार रुपए की ठगी हुई। रकम कटने का मैसेज आने पर पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में नेवई थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

 CSP ने दी जानकारी, जांच तेज

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि शिकायत के साथ बैंक डिटेल, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और साइबर शिकायत की कॉपी पुलिस को सौंपी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी अब गूगल सर्च रिजल्ट में फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर लोगों को फंसा रहे हैं। बैंक, गैस एजेंसी, बिजली विभाग और ई-कॉमर्स सेवाओं के नाम पर ऐसे फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं।

डिजिटल ट्रेल से आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस साइबर सेल की मदद से मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच टीम ने तकनीकी सर्विलांस भी शुरू कर दिया है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही लें। अनजान नंबरों पर कॉल, लिंक या छोटी राशि ट्रांसफर करने से पहले पूरी जांच जरूर करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें