Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक,  NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई जिंदगी दांव पर : उफनते नदी-नालों में मौत को मात देकर सफर कर रहे ग्रामीण परिवार में पसरा मातम : कुलर में करंट आने से 10 माह के मासूम बच्चे की मौत सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक,  NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई जिंदगी दांव पर : उफनते नदी-नालों में मौत को मात देकर सफर कर रहे ग्रामीण परिवार में पसरा मातम : कुलर में करंट आने से 10 माह के मासूम बच्चे की मौत
W 𝕏 f
होम कोरबा आकाशीय बिजली का कहर :  इमली के पेड़ पर बसे 6 प्रव…
आकाशीय बिजली गिरने से प्रवासी पक्षियों की मौत
आकाशीय बिजली गिरने से प्रवासी पक्षियों की मौत
कोरबा

आकाशीय बिजली का कहर :  इमली के पेड़ पर बसे 6 प्रवासी पक्षियों की मौत, गांव में मायूसी 

कोरबा जिले के करतला वनमंडल क्षेत्र के ग्राम रामपुर में प्रकृति का एक दर्दनाक रूप देखने को मिला। तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान इमली के एक विशाल पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से वहां बसेरा किए हुए छह साइबेरियाई प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। यह घटना केवल वन्यजीवों की क्षति भर नहीं है, बल्कि उन ग्रामीणों के लिए भी गहरा भावनात्मक आघात है, जो वर्षों से इन विदेशी मेहमान पक्षियों को अपने गांव की खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक मानते आए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jul 2026, 01:11 PM
कोरबा
कोरबा जिले के करतला वनमंडल क्षेत्र के ग्राम रामपुर में प्रकृति का एक दर्दनाक रूप देखने को मिला। तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान इमली के एक विशाल पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से वहां बसेरा किए हुए छह साइबेरियाई प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। यह घटना केवल वन्यजीवों की क्षति भर नहीं है, बल्कि उन ग्रामीणों के लिए भी गहरा भावनात्मक आघात है, जो वर्षों से इन विदेशी मेहमान पक्षियों को अपने गांव की खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक मानते आए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। बरसात शुरू होते ही रामपुर बन जाता है प्रवासी पक्षियों का ठिकाना ग्राम रामपुर हर वर्ष मानसून के साथ एक अनोखे प्राकृतिक नजारे का साक्षी बनता है। 

शुभ संकेत मानते है ग्रामीन 

रामपुर के लोगों का मानना है कि इन प्रवासी पक्षियों का गांव में आगमन समृद्धि, अच्छी बारिश और बेहतर फसल का संकेत होता है। जैसे ही पक्षियों का झुंड गांव पहुंचता है, लोग इसे प्रकृति का आशीर्वाद मानते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इन पक्षियों की देखभाल करते हैं और इनके बसेरों के आसपास किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने देते। यही कारण है कि छह पक्षियों की एक साथ मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। 

बिजली के झटके से छह पक्षियों की मौत  

बिजली का झटका इतना तेज था कि छह पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई। बारिश थमने के बाद जब ग्रामीण पेड़ के पास पहुंचे तो नीचे मृत पक्षियों को देखकर सभी स्तब्ध रह गए। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन विभाग घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत पक्षियों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की।   

प्रशासन से तकनीकी जांच की मांग 

प्रशासन से इसकी तकनीकी जांच कराने और यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी रामपुर पहुंचते हैं, इसलिए इनके संरक्षण के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए।  मौसम विभाग की चेतावनियों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, बड़े पेड़ों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और तड़ित सुरक्षा प्रणाली की समय-समय पर जांच जैसी व्यवस्थाएं भविष्य में ऐसे हादसों को कम करने में मददगार हो सकती हैं।   
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें