Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ इंसानियत की मिसाल : रास्ता भटके युवक को अपना घर आ…
अपना घर आश्रम ने बिछड़े युवक को परिवार से मिलाया
अपना घर आश्रम ने बिछड़े युवक को परिवार से मिलाया
छत्तीसगढ़ Featured

इंसानियत की मिसाल : रास्ता भटके युवक को अपना घर आश्रम ने परिवार से मिलाया

गोढ़ी स्थित अपना घर आश्रम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रास्ता भटककर रायपुर पहुंचे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को उसके परिवार से मिलाया। झारखंड निवासी युवक को आश्रम में आश्रय, भोजन और देखभाल देने के बाद परिजनों से संपर्क किया गया। बेटे को सुरक्षित पाकर परिवार भावुक हो उठा और आश्रम प्रबंधन का आभार जताया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 13 May 2026, 06:34 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 04:34 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कहते हैं कि जहां संवेदनाएं जिंदा होती हैं, वहां इंसानियत कभी हारती नहीं। गोढ़ी स्थित अपना घर आश्रम ने एक बार फिर इसी मानवता की मिसाल पेश की है। मानसिक रूप से अस्वस्थ होकर घर से बिछड़ चुके एक युवक को आश्रम ने न सिर्फ सहारा दिया, बल्कि उसे उसके परिवार से मिलाकर एक टूटते परिवार को फिर से जोड़ दिया।

यह भावुक कर देने वाला मामला झारखंड के सिमडेगा जिले के ग्राम करमटोली निवासी 31 वर्षीय रोहित नायक से जुड़ा है। रोहित गोवा से अपने घर लौट रहा था, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह रास्ता भटक गया और गलती से ट्रेन बदलकर रायपुर पहुंच गया। अनजान शहर में न पैसे, न कोई पहचान और न ही घर लौटने का रास्ता… रोहित पूरी तरह बेसहारा हो चुका था।

भरोसा टूटा, इंसानियत ने संभाला

किसी तरह एक टै्सी चालक की मदद से उसने अपने परिवार से संपर्क किया। बेटे की चिंता में डूबे परिवार ने युवक को सुरक्षित घर भेजने के लिए चालक के खाते में दो हजार रुपये ट्रांसफर किए। परिवार को उम्मीद थी कि उनका बेटा अब घर लौट आएगा, लेकिन चालक ने मानवता को शर्मसार करते हुए युवक को बस में बैठाने के बजाय माना क्षेत्र के सुनसान इलाके में छोड़ दिया।

भूख, प्यास और मानसिक परेशानी से जूझ रहे युवक पर विजय कुमार नामक व्यक्ति की नजर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए युवक को माना कैंप थाना पहुंचाया। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 11 मई की रात युवक को अपना घर आश्रम में भर्ती कराया।

आश्रम ने दिया सहारा, फिर जुड़ गया परिवार

आश्रम में युवक को भोजन, देखभाल और सुरक्षित आश्रय दिया गया। रातभर आराम करने के बाद अगले दिन युवक ने वार्ड प्रभारी को अपनी आपबीती सुनाई और अपने बड़े भाई का मोबाइल नंबर दिया। आश्रम प्रबंधन ने तुरंत परिवार से संपर्क किया।

बेटे के मिलने की खबर सुनते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। युवक के पिता, माता, बहन, चाचा सहित छह सदस्य देर रात निजी वाहन से रायपुर पहुंचे। रात में आश्रम में ही ठहरने के बाद बुधवार सुबह जब रोहित अपने परिवार से मिला, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।

युवक की बहन ने भावुक होकर कहा, “हमें उम्मीद ही नहीं थी कि हमारा भाई इस तरह सुरक्षित मिल जाएगा… सच में मानवता अभी भी जिंदा है।”

सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल बना आश्रम

परिजनों ने आश्रम प्रबंधन का आभार जताते हुए श्रद्धापूर्वक दान पेटी में सहयोग राशि अर्पित की और अपने बेटे को साथ लेकर घर रवाना हुए। अपना घर आश्रम की इस पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समाज में आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जो अनजान लोगों के दर्द को अपना समझकर उनकी जिंदगी में उम्मीद की रोशनी बनते हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें