छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिख रही बढ़त पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ये रुझान जनता के विश्वास और भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम हैं। मुख्यमंत्री साय सुबह बलरामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि देश की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को समर्थन दे रही है।
0:00
चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते मुख्यमंत्री
चुनाव
Featured
चुनावी रुझानों में BJP की बढ़त पर CM साय खुश : बोले- जनता के भरोसे और काम का मिल रहा फल
CM विष्णुदेव साय ने चुनावी रुझानों में भाजपा की बढ़त पर खुशी जताते हुए इसे जनता के विश्वास और सरकार के काम का परिणाम बताया। पश्चिम बंगाल सहित राज्यों के मतदाताओं को बधाई दी और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की।
मतदाताओं को दी बधाई, बताया लोकतंत्र की जीत
CM साय ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रही बढ़त पर प्रसन्नता जताई और इसे लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने संबंधित राज्यों के मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने सकारात्मक राजनीति को चुना है।
कार्यकर्ताओं से की चर्चा, संगठन पर फोकस
मुख्यमंत्री साय रविवार को बलरामपुर प्रवास पर पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, स्थानीय मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दौरे के बाद मुख्यमंत्री अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी?
सुधार का अनुरोध करें
अनुशंसित खबरें
Durg Municipal Elections: सियासी सरगर्मी तेज, भिलाई-रिसाली समेत 4 निकायों में प्रशासनिक घेराबंदी मजबूत
BJP: उपचुनाव में भाजपा की बंपर जीत, बंगाल की मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल
CG Voter List: मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका
Indore Voter List: काटे गए 4.47 लाख वोटर्स का दोबारा वेरिफिकेशन शुरू, BLO घर-घर जाकर करेंगे जांच





