खास बात यह है कि इस बार भी महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी पुरुषों के मुकाबले काफी मजबूत नजर आ रही है। जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल वोटर्स में:
महिला मतदाता: 95.31 लाख
पुरुष मतदाता: 94.84 लाख
थर्ड जेंडर मतदाता: 412
कहाँ और कैसे देख सकते हैं सूची में अपना नाम?
अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपका नाम इस नई सूची में है या नहीं, तो इसके लिए कई आसान विकल्प मौजूद हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह ड्राफ्ट सूची प्रदेश के सभी स्थानीय मतदान केंद्रों पर देखि जा सकती है। इसके अलावा डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने वाले नागरिक:
चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल
www.voters.eci.gov.in पर जा सकते हैं।वोटर हेल्पलाइन ऐप (ECINet) का उपयोग कर सकते हैं।
इसके अलावा अपने इलाके के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर सकते हैं या किसी भी जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।
मतदान केंद्रों की संख्या में आई कमी
11 दिसंबर तक का समय: ऐसे सुधारें गलती या जुड़वाएं नाम
अलग-अलग कामों के लिए तय किए गए फॉर्म इस प्रकार हैं:
नया नाम जुड़वाने के लिए: फॉर्म-6
नाम हटाने (विलोपन) के लिए: फॉर्म-7
विवरण में संशोधन या पता बदलने के लिए: फॉर्म-8
युवाओं के लिए खास मौका: वे युवा जो 1 जनवरी 2027 को 18 साल के हो रहे हैं, वे तो आवेदन कर ही सकते हैं; साथ ही जो युवा 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अक्टूबर 2027 को भी 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे, वे भी फॉर्म-6 भरकर अभी से अग्रिम आवेदन (Advance Application) जमा कर सकते हैं।
जरूरी तारीखें एक नजर में
दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर
दावा-आपत्तियों का निराकरण: 28 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
अंतिम (Final) मतदाता सूची का प्रकाशन: 4 जनवरी 2027
यदि प्रक्रिया के दौरान आपको बीएलओ से संपर्क करने में कोई दिक्कत आती है, तो आप ईसीआईनेट ऐप पर दिए गए 'बुक ए कॉल विथ बीएलओ' फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं या सीधे टोल-फ्री नंबर पर मदद ले सकते हैं।












