Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार जल जीवन मिशन  :  बस्तर के गांवों में नल से पानी, …
नल से जलापूर्ति का निरीक्षण करते हुए
नल से जलापूर्ति का निरीक्षण करते हुए
राज्य सरकार

जल जीवन मिशन  :  बस्तर के गांवों में नल से पानी, महिलाओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान

स्तर के दुगनपाल गांव में जल जीवन मिशन ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। अब घर-घर नल से स्वच्छ जल उपलब्ध होने से महिलाओं को रोज पानी लाने की मेहनत से राहत मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान कमली सहित कई परिवारों के घर जाकर नल कनेक्शन का निरीक्षण किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jun 2026, 11:43 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 12:45 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बस्तर के दूरस्थ गांवों में जल जीवन मिशन केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन में आया एक सकारात्मक परिवर्तन बनकर उभरा है। इसकी सबसे मार्मिक तस्वीर तब देखने को मिली जब दुगनपाल गांव की निवासी कमली ने अपने आंगन में लगे नल से बहते पानी को उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव को दिखाया। वर्षों तक पानी के लिए संघर्ष करने वाली कमली की आंखें खुशी से नम हो गईं। उनके चेहरे की मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि घर तक पहुंचे स्वच्छ पेयजल ने उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता को समाप्त कर दिया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपने चार दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों का जायजा लेने तोकापाल विकासखंड के दुगनपाल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कई घरों में जाकर नल कनेक्शन और जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। 

पानी के लिए रोजाना का संघर्ष हुआ खत्म

कुछ समय पहले तक दुगनपाल सहित बस्तर के अनेक गांवों की महिलाओं को रोजाना हैंडपंप, कुएं या अन्य जलस्रोतों से पानी लाना पड़ता था। गर्मियों के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती थी, जब जलस्रोत सूखने लगते थे और पानी के लिए कई किलोमीटर तक जाना पड़ता था। परिवार की दैनिक जरूरतों के लिए पर्याप्त पानी जुटाना महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनौती हुआ करती थी। 

महिलाओं को मिला समय और सम्मान

जल जीवन मिशन ने महिलाओं को केवल पानी ही नहीं दिया, बल्कि समय और सम्मान भी लौटाया है। पहले दिन का बड़ा हिस्सा पानी लाने में व्यतीत हो जाता था, जिससे खेती-किसानी, बच्चों की देखभाल और अन्य घरेलू कार्य प्रभावित होते थे। अब घर पर ही पानी उपलब्ध होने से महिलाएं अपने समय का बेहतर उपयोग कर पा रही हैं। इससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ी है और परिवार की आर्थिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी मजबूत हुई है।

स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम

स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आने की उम्मीद बढ़ी है। पहले बरसात में दूषित जल और गर्मियों में घटते जलस्तर के कारण पानी की गुणवत्ता प्रभावित होती थी, जिससे पेट और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बना रहता था। अब नियमित रूप से शुद्ध जल मिलने से ग्रामीण परिवारों को इन स्वास्थ्य जोखिमों से राहत मिल रही है।

दूरस्थ वनांचलों तक पहुंच रहा विकास

जल जीवन मिशन का सबसे बड़ा प्रभाव उन दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है, जहां मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता रहा है। सरकार द्वारा लगातार कार्यों को गति देने के परिणामस्वरूप अब गांवों में जलापूर्ति योजनाएं तेजी से पूरी हो रही हैं। इससे ग्रामीणों में विकास के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है और जीवन स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है।

हजारों योजनाएं 

छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब तक साढ़े आठ हजार से अधिक जलापूर्ति योजनाएं पूर्ण कर संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी पंचायतों को सौंपी जा चुकी है। इससे स्थानीय स्तर पर जल प्रबंधन को बढ़ावा मिला है और योजनाओं के सतत संचालन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें