📅 Saturday, 09 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना डिजिटल जनगणना : प्रथम चरण तेज़ी से जारी, 7 लाख से…
डिजिटल जनगणना का प्रथम चरण शुरू
डिजिटल जनगणना का प्रथम चरण शुरू
सरकारी सूचना

डिजिटल जनगणना : प्रथम चरण तेज़ी से जारी, 7 लाख से अधिक जनसंख्या का सर्वे पूर्ण

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं गणना) का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक चल रहा है। जिले में 1992 में से 1917 क्षेत्रों में कार्य प्रगति पर है और 75 क्षेत्र पूर्ण हो चुके हैं। अब तक 2,12,935 मकानों का सर्वे किया गया है, जिनमें आवासीय, आंशिक आवासीय, रिक्त और बंद मकान शामिल हैं। साथ ही 1,88,311 परिवारों और लगभग 7,00,250 लोगों का डेटा संकलित किया जा चुका है। तहसील और नगरीय क्षेत्रों में भी सर्वे कार्य तेजी से जारी है, जिसमें पिथौरा सबसे आगे है। कलेक्टर ने कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि यह आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

कीर्तिमान न्यूज
08 May 2026, 06:11 PM
📍 रायपुर
भारत सरकार गृह मंत्रालय, जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भारत की डिजिटल जनगणना 2027 का कार्य जिले में दो चरणों में संपादित किया जा रहा है। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं नगरीय क्षेत्रों में जनगणना कार्य प्रगति पर है। जिले में कुल 1992 मकान सूचीकरण क्षेत्रों में से 1917 क्षेत्रों में जनगणना कार्य जारी है, जबकि 75 क्षेत्रों में कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
जनगणना कार्य के दौरान अब तक कुल 2 लाख 12 हजार 935 मकानों का सर्वे किया गया है। इनमें 1 लाख 74 हजार 71 आवासीय मकान, 3 हजार 839 आंशिक रूप से आवासीय मकान, 7 हजार 550 रिक्त मकान तथा 3 हजार 292 बंद मकानों की जानकारी दर्ज की गई है। इसके साथ ही जिले में अब तक 1 लाख 88 हजार 311 परिवारों का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है तथा 7 लाख 250 लोगों की जनसंख्या का आंकड़ा संकलित किया गया है। जनगणना के दौरान कुल 876 मकान मालिकों द्वारा स्वगणना पहचान संख्या साझा किया गया।

तहसील एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रगति की स्थिति

तहसीलवार प्रगति के अंतर्गत पिथौरा तहसील में सर्वाधिक 48 हजार 814 मकानों का सर्वे किया गया है। इसके अलावा महासमुंद तहसील में 40 हजार 486, बसना में 31 हजार 799, सरायपाली में 29 हजार 594, बागबाहरा में 18 हजार 806 तथा कोमाखान तहसील में 18 हजार 52 मकानों का सर्वे कार्य पूरा किया गया है। इसी तरह नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका महासमुंद में 10 हजार 418 मकानों का सर्वे किया गया है। वहीं सरायपाली में 4 हजार 10, बागबाहरा में 3 हजार 597, पिथौरा नगर पंचायत में 2 हजार 864, बसना में 2 हजार 460 तथा तुमगांव नगर पंचायत में 2 हजार 35 मकानों का सर्वे कार्य पूर्ण किया गया है।

कलेक्टर द्वारा कार्य की समीक्षा एवं निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य किया जाए।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष राशिफल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें