Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ पीएफ के पैसे के लिए लगवाए चक्कर, फिर मांगी रिश्वत…
AI Photo
AI Photo
छत्तीसगढ़

पीएफ के पैसे के लिए लगवाए चक्कर, फिर मांगी रिश्वत… सीबीआई ने क्लर्क को रंगे हाथ दबोचा

कोरबा के एसईसीएल कुसमुंडा स्थित सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने खदान कर्मी के पीएफ भुगतान के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद सीबीआई ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
10 May 2026, 02:18 PM
कोरबा

खदान कर्मी के पीएफ भुगतान को अटकाकर रिश्वत मांगना एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ क्लर्क को महंगा पड़ गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया, जबकि खदान कर्मियों में इस कार्रवाई को लेकर संतोष और खुशी देखी गई।

जानकारी के अनुसार, एसईसीएल क्षेत्र में कार्यरत एक खदान कर्मी ने अपने भविष्य निधि (पीएफ) की राशि निकालने के लिए सीएमपीएफ कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक ने फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर कर्मचारी को कई दिनों तक दफ्तर के चक्कर कटवाए। जब कर्मचारी ने जल्द भुगतान की बात कही तो क्लर्क ने काम करने के एवज में रिश्वत की मांग कर दी।

बार-बार की मांग और मानसिक परेशानियों से तंग आकर खदान कर्मी ने मामले की शिकायत सीबीआई से कर दी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की और रिश्वतखोरी की पुष्टि होने पर ट्रैप बिछाया।

बताया जा रहा है कि रविवार को भिलाई से दो वाहनों में सीबीआई की टीम कुसमुंडा पहुंची। टीम ने पहले से तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को आरोपी क्लर्क के पास भेजा। जैसे ही क्लर्क ने रिश्वत की रकम ली, मौके पर मौजूद सीबीआई अधिकारियों ने उसे दबोच लिया।

अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी एक-दूसरे से घटना की चर्चा करते नजर आए, वहीं आरोपी क्लर्क के पकड़े जाने के बाद विभाग में सन्नाटा पसर गया।

सूत्रों की मानें तो सीबीआई अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि रिश्वतखोरी का यह खेल कब से चल रहा था और इसमें कोई अन्य कर्मचारी भी शामिल है या नहीं।

इधर, खदान कर्मियों का कहना है कि पीएफ और अन्य विभागीय कामों के लिए कर्मचारियों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सीबीआई की कार्रवाई से कर्मचारियों को उम्मीद जगी है कि विभागीय भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें