Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › खैरागढ़-छुईखदान-गंडई › पुलिस का छापा : शराब में मिलावट कर बना रहे थे नकल…
अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

पुलिस का छापा : शराब में मिलावट कर बना रहे थे नकली ब्रांड, 4 आरोपी गिरफ्तार

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली अंग्रेजी शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजपूत ढाबा के पास एक किराए के मकान में छापा मारकर आरोपियों को शराब में पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई में 34 लीटर अवैध शराब, गोवा स्पेशल व्हीस्की की बोतलें, खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल, होलोग्राम और अन्य सामग्री जब्त की गई। मामले में आबकारी एक्ट और BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 May 2026, 03:02 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 09:43 AM
खैरागढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी अंग्रेजी शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग कर बेचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 34 लीटर अवैध शराब, भारी मात्रा में खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल और होलोग्राम बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 22 हजार 320 रुपए आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार थाना खैरागढ़ और साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजपूत ढाबा के पास स्थित एक किराए के मकान में अवैध रूप से शराब में मिलावट कर उसकी पैकिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान आरोपी भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव को शराब में पानी मिलाकर नकली तरीके से बॉटलिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर बड़ी मात्रा में शराब पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई।

पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपी

पुलिस पूछताछ में इस अवैध कारोबार से जुड़े दो अन्य लोगों के नाम सामने आए, जिसके बाद कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शराब भट्ठी से जुड़े सेल्समेन और सुपरवाइजर भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 130 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की की सीलबंद बोतलें, 10.5 लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ, कुल 34 लीटर अवैध शराब, 203 ढक्कन, 720 लेबल स्टीकर, तीन पत्ता होलोग्राम और 67 खाली शराब की बोतलें जब्त कीं। इसके अलावा जेरिकेन, वाटर केन और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

आरोपियों को भेजा जा रहा जेल

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। KCG पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में अवैध शराब कारोबार और मिलावटखोरी के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें