Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › दुर्ग संभाग › खैरागढ़-छुईखदान-गंडई › Deputy CM: जिस क्लब की जिम खरीदी पर उठे थे सवाल, उसी के लिए…
Deputy Chief Minister Arun Saw on Khairagarh tour(Source: social media)
Deputy Chief Minister Arun Saw on Khairagarh tour(Source: social media)
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

Deputy CM: जिस क्लब की जिम खरीदी पर उठे थे सवाल, उसी के लिए घोषित हुए 40 लाख

Deputy CM: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खैरागढ़ में 30.47 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। लालबहादुर स्पोर्टिंग क्लब के लिए 40 लाख की घोषणा के बाद 37.73 लाख के पुराने जिम खरीदी विवाद पर फिर सवाल उठे।

भ
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 04:41 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
खैरागढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Deputy CM: छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव रविवार को एक दिवसीय दौरे पर खैरागढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर को करीब 30 करोड़ 47 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही 4 करोड़ 30 लाख के अतिरिक्त विकास कार्यों की घोषणा भी की। हालांकि, इस दौरे में लालबहादुर स्पोर्टिंग क्लब के लिए घोषित 40 लाख रुपए की राशि ने एक पुराने विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है। दरअसल, इसी क्लब में वर्ष 2023 के दौरान जिम सामग्री खरीदी के नाम पर करीब 37.73 लाख खर्च किए जाने को लेकर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। अब उसी स्थान के लिए दोबारा राशि की घोषणा होने के बाद पुराने मामले की जांच।

विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण 

आयोजित कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार, कुल 61 विकास कार्यों का भूमिपूजन 25 करोड़ 10 लाख 92 हजार की लागत से किया जाना है। वहीं, 5 करोड़ 37 लाख 36 हजार की लागत से तैयार दो कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन कार्यों में नगर पालिका परिषद के 52, लोक निर्माण विभाग के दो, सेतु विभाग का एक, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के दो, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का एक और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तीन कार्य शामिल हैं।
मीडिया से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खैरागढ़ जिला मुख्यालय होने के साथ ही संगीत विश्वविद्यालय के कारण देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। ऐसे में शहर का विकास भी इसी पहचान के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मांगों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए करीब 4 करोड़ 30 लाख के अतिरिक्त विकास कार्यों को स्वीकृति देने की घोषणा की गई है। सरकार का उद्देश्य खैरागढ़ को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाना है।

37.73 लाख की जिम खरीदी पर पहले उठे थे सवाल

 विकास कार्यों की घोषणाओं के बीच लालबहादुर स्पोर्टिंग क्लब के लिए 40 लाख का प्रावधान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसकी वजह वर्ष 2023 में इसी क्लब के लिए हुई जिम सामग्री खरीदी से जुड़ा विवाद है। उस समय करीब 37.73 लाख के भुगतान को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। खरीदी की प्रक्रिया, प्रस्तुत बिल और स्टॉक रजिस्टर में सामग्री की एंट्री को लेकर सवाल उठाए गए थे। मामले में तत्कालीन प्रभारी सीएमओ कुलदीप झा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी हुई थी। वहीं, तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा की भूमिका को लेकर भी शिकायतें सामने आई थीं। जिम खरीदी विवाद को लेकर पत्रकारों ने अरुण साव से सवाल किया कि नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं और करीब 37 लाख की खरीदी के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच प्रक्रिया जारी है। 

नई घोषणा के साथ पुराने खर्च का हिसाब भी जरूरी 

खैरागढ़ को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिलना निश्चित रूप से शहर के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन लालबहादुर स्पोर्टिंग क्लब के लिए फिर से 40 लाख का प्रावधान होने के बाद पुराने जिम खरीदी विवाद पर जवाबदेही का सवाल भी उठ रहा है। शहरवासियों के लिए अब यह जानना अहम होगा कि वर्ष 2023 में हुई खरीदी की जांच कहां तक पहुंची, कथित अनियमितताओं पर क्या निष्कर्ष निकला और सरकारी राशि के उपयोग के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई हुई। विकास कार्यों के साथ सार्वजनिक धन के खर्च में पारदर्शिता और जवाबदेही भी जरूरी है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें