Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार
W 𝕏 f
होम › सरकारी सूचना › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: जशपुर में 33.78 करोड़ के विकास कार्यों की स…
Vishnu Deo Sai at Jashpur development event(Image Source: CGDPR)
Vishnu Deo Sai at Jashpur development event(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: जशपुर में 33.78 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णुदेव साय ने पुल और विद्युत उपकेंद्रों का किया लोकार्पण

Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के कुनकुरी में 33.78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने एक उच्चस्तरीय पुल और दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया, जबकि चार नए पुलों के निर्माण का भूमिपूजन किया।

स
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 04:18 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जोकरी में आयोजित कार्यक्रम में 33 करोड़ 78 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने एक उच्चस्तरीय पुल और दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। वहीं, चार नए उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया। इन परियोजनाओं से जिले के कई ग्रामीण इलाकों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। खासकर बारिश के दिनों में नदी-नालों के कारण होने वाली परेशानी से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने नारायणपुर-गौता-रजौटी मार्ग पर डोड़की नदी में बनाए गए उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण किया। 

पुल और बिजली परियोजनाओं का लोकार्पण

120 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। इस पुल का लाभ आसपास के करीब 10 गांवों की 7,471 आबादी को मिलेगा। अब ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों का सामना कम करना पड़ेगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी कामों के लिए मुख्यालय तक पहुंचना भी आसान होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपए की लागत से बनने वाले चार उच्चस्तरीय पुलों और उनके पहुंच मार्गों का भूमिपूजन किया। इनमें रेंगारघाट-कुड़केला मार्ग पर बोलजोरा में 4 करोड़ 47 लाख 98 हजार रुपए की लागत से 92 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इससे करीब 6,500 ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। 

हजारों ग्रामीणों को मिलेगी बारहमासी आवागमन की सुविधा

बोड़ाकछार-चटकपुर मार्ग पर चंपाझरिया में 4 करोड़ 46 लाख 58 हजार रुपए की लागत से 100 मीटर लंबे पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इससे लगभग 3,519 लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसी तरह बसेनताला-चटकपुर मार्ग पर सिंधु नाला में 2 करोड़ 55 लाख 72 हजार रुपए की लागत से 63 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इससे आसपास के गांवों की करीब 6,133 आबादी को लाभ मिलेगा। वहीं, ठेठेटांगर-चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी में 11 करोड़ 27 लाख 3 हजार रुपए की लागत से 312 मीटर लंबा उच्चस्तरीय पुल और पहुंच मार्ग तैयार किया जाएगा। इससे क्षेत्र के करीब 6 हजार ग्रामीणों को सालभर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इन पुलों के तैयार होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य सड़कों से संपर्क बेहतर होगा। 

गांवों में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में भी सहूलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काईकछार और बालाछापर में 33/11 केवी क्षमता वाले दो विद्युत उपकेंद्रों का भी लोकार्पण किया। इन दोनों उपकेंद्रों के निर्माण पर कुल 4 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इनके शुरू होने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली वितरण व्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है। इसका फायदा घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा किसानों और छोटे कारोबारियों को भी मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गांवों का विकास ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है। 

अंतिम गांव तक विकास पहुंचाना सरकार का लक्ष्य

सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और दूसरी जरूरी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक लाभ तभी है, जब वह दूरस्थ गांवों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। पुल और सड़क केवल आने-जाने के साधन नहीं हैं, बल्कि ये ग्रामीणों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी खोलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर सहित प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीणों का जीवन पहले से अधिक सुगम और सुविधाजनक बने। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सत्यनारायण बड़ाईक, ग्राम पंचायत जोकरी की सरपंच मंजू भगत, पूर्व विधायक रोहित कुमार साय, उपेंद्र यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें