Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार
W 𝕏 f
होम › सरकारी सूचना › राज्य सरकार › Mann Ki Baat: CM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, सरगंवा में बन…
Vishnu Deo Sai honoring social contributors in Ambikapur(Image Source: CGDPR)
Vishnu Deo Sai honoring social contributors in Ambikapur(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Mann Ki Baat: CM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, सरगंवा में बनेगा मिनी स्टेडियम, युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील 

Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के सरगंवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी सुनी। इस दौरान उन्होंने युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरगंवा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने की अपील की।

स
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 05:12 PM · 6 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनहित के प्रयासों और प्रेरणादायी उपलब्धियों को सामने लाकर लोगों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री साय आज सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 140वीं कड़ी का श्रवण कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरगंवा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का उपयोग प्रदेश के विकास में करने का आह्वान किया।

‘मन की बात’ में नशामुक्ति और युवा शक्ति पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से एक परिवार के मुखिया की तरह देशवासियों से आत्मीय संवाद करते हैं। वे न केवल देश की उपलब्धियों को साझा करते हैं, बल्कि समाज के सामने मौजूद चुनौतियों के समाधान के लिए भी नागरिकों को जागरूक और प्रेरित करते हैं। यही कारण है कि यह कार्यक्रम जन-जन से जुड़कर एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने फिट इंडिया अभियान, साइकिलिंग और खेलों में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का सबसे बड़ा आधार है।

‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री साय का पुष्पगुच्छ से स्वागत

डिजिटल जागरूकता, कौशल विकास और स्टार्टअप पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और कौशल विकास के लिए संचालित आईगॉट कर्मयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। यह प्लेटफॉर्म शासकीय सेवाओं को अधिक दक्ष, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने संचार साथी पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाने तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देकर डिजिटल जागरूकता का भी संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय गुड़, चॉकलेट और ऊंटनी के दूध से जुड़े नवाचारों एवं स्टार्टअप का उल्लेख कर यह संदेश दिया है कि स्थानीय संसाधनों, परंपरागत उत्पादों और नए विचारों के माध्यम से उद्यमिता एवं स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं।

छत्तीसगढ़ की पहलों को सराहना, युवाओं के लिए खेल सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के पूर्ववर्ती प्रसारणों में बस्तर पंडुम, कोरिया जिले के जल संचय अभियान और ‘हर घर मुनगा’ जैसे नवाचारी प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री द्वारा इन प्रयासों का उल्लेख किए जाने से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़ी पहलों को राष्ट्रीय पहचान मिली है। इससे प्रदेशवासियों का उत्साह बढ़ा है और अन्य क्षेत्रों को भी ऐसे सकारात्मक कार्यों की प्रेरणा मिली है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित मंच, प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। सरगंवा में मिनी स्टेडियम का निर्माण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आग्रह किया।

जनकल्याण और समावेशी विकास पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सुशासन, जनकल्याण और समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं बस्तर में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलताओं से शांति, विश्वास और विकास का नया वातावरण निर्मित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक और खनिज संपदा से समृद्ध रत्नगर्भा भूमि है। राज्य सरकार इस संपदा से प्राप्त राजस्व का उपयोग जनकल्याण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और रोजगार के नए अवसरों के सृजन के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि का वास्तविक अर्थ तभी है, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री साय और जनप्रतिनिधि

CM साय ने किया पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री साय ने पुष्प वाटिका में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग भी की गई। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर निगम महापौर मंजूषा भगत एवं सभापति हरमिंदर टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

समाजसेवियों और फिटनेस प्रेरकों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर नियमित योगाभ्यास के माध्यम से समाज को निरोगी बनाने में योगदान देने वाले योग गुरु सतीश उपाध्याय, अब तक 41 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने वाले रक्तवीर जसपाल सिंह कालरा, साइकिल यात्राओं के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने वाले ‘साइकिल मैन’ सतीश द्विवेदी, मनेन्द्रगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में रक्तदाताओं का समूह तैयार कर आपातकाल में जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सुमित अग्रवाल तथा जुम्बा एक्सरसाइज के माध्यम से लोगों को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने वाली कल्पना चौहान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन पाण्डेय एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक अलका चौहथा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, कर्मचारियों, प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चले इस आयोजन ने नगर वासियों को स्वस्थ रहने, नियमित व्यायाम करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का प्रेरक संदेश दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें