Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang News: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आर…
Arang Development Work ( Image Source - Keertiman Media )
Arang Development Work ( Image Source - Keertiman Media )
रायपुर संभाग

Arang News: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग विधानसभा को लगातार मिल रही, विकास कार्यों की सौगात

Arang News: आरंग विधानसभा के पिरदा और तुलसी गांव में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत ₹1.51 करोड़ के सड़क एवं नाली निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 04:07 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang News: आरंग विधानसभा क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक विकास कार्यों को स्वीकृति मिल रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत पिरदा और तुलसी में कुल ₹1.51 करोड़ के सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साथ-साथ नाली एवं बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। 
आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की पहल से विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को लगातार गति मिल रही है। सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए मिल रही स्वीकृतियों से आरंग विधानसभा के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का विस्तार हो रहा है।

पिरदा में ₹1.13 करोड़, तुलसी में ₹37.85 लाख के कार्य 

स्वीकृत कार्यों के तहत पिरदा में रोशन के घर से भुवन के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण के लिए ₹113.35 लाख तथा तुलसी में झलाराम की दुकान से मुक्तिधाम तक सड़क एवं नाली निर्माण के लिए ₹37.85 लाख की स्वीकृति मिली है। दोनों कार्यों की कुल स्वीकृत राशि ₹151.20 लाख यानी ₹1.51 करोड़ है। 

मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 
मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री 
विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में भी आवश्यकता के अनुरूप सड़क, नाली सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरंग विधानसभा के गांवों में लगातार मिल रही विकास कार्यों की स्वीकृतियां ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत मिली यह स्वीकृति आरंग विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें