Tuesday, 15 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद A major gift: महासमुंद के 3 गांवों में विकास कार्…
Mahasamund Gram Gaurav Path work (Image Source: Keertiman Media)
Mahasamund Gram Gaurav Path work (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद Featured

A major gift: महासमुंद के 3 गांवों में विकास कार्यों को मंजूरी, ग्राम गौरव पथ योजना से बदलेगी तस्वीर

A major gift: मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में सड़क और नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति के लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का आभार जताया है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
15 Sep 2026, 06:42 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
A major gift: मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में सड़क और नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति के लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का आभार जताया है। 
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने वाली महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से गांवों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ ही स्वच्छता और जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

गांवों को बेहतर सुविधाओं से सशक्त बनाने का लक्ष्य

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। प्रत्येक गांव को बेहतर सुविधाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। 

बेलसोण्डा में 68 लाख से अधिक की लागत से बनेगी सड़क सह नाली

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश के अनुसार महासमुंद विधानसभा के ग्राम बेलसोण्डा में शीतला मंदिर से मुख्य द्वार की ओर 600 मीटर सड़क सह नाली निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है। इस कार्य की लागत करीब 68.2108 लाख रुपए निर्धारित की गई है।

बरोंडाबाजार में 32 लाख से अधिक का विकास कार्य स्वीकृत

ग्राम बरोंडाबाजार में मेन रोड से बस्ती की ओर 300 मीटर सड़क सह नाली निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस परियोजना पर करीब 32.8559 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

मुनगाशेर में 55 लाख की लागत से होगा सड़क निर्माण

ग्राम मुनगाशेर में नरेंद्र ठाकुर के घर से अक्तिरात खड़िया के घर की ओर 500 मीटर सड़क सह नाली निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है। इस कार्य की अनुमानित लागत करीब 55.3231 लाख रुपए है।

बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र में बड़े निर्माण कार्य को मंजूरी

महासमुंद के बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्ट्री एवं टूल रूम, बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए भी प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस परियोजना के लिए कुल 2751.51 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।

निर्माण कार्य के लिए 1100 लाख रुपए जारी करने की सहमति

स्वीकृत राशि में से 40 प्रतिशत यानी करीब 1100.60 लाख रुपए जारी करने की सहमति दी गई है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि जिले में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति मिल रही है और कई योजनाओं पर तेजी से काम भी किया जा रहा है। इससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें