Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Guru Khushwant Saheb: आरंग में मंत्री की संवेदनशी…
Minister Guru Khushwant Saheb arranging buses for students
Minister Guru Khushwant Saheb arranging buses for students
रायपुर संभाग

Guru Khushwant Saheb: आरंग में मंत्री की संवेदनशील पहल, देर से लौट रहे छात्रों को बसों से पहुंचाया घर

Guru Khushwant Saheb: आरंग के शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए तुरंत परिवहन व्यवस्था कराई। कार्यक्रम में देरी के कारण घर लौटने को लेकर चिंतित विद्यार्थियों को बसों और निजी वाहनों से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 12:52 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
स्रोत: प्रेस विज्ञप्ति
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Guru Khushwant Saheb: शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरंग में आयोजित 'दीक्षारंभ एवं लोकार्पण' कार्यक्रम के दौरान राज्य के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता देखने को मिली। अतिथियों के देरी से पहुंचने के कारण दूर-दराज से आई छात्र-छात्राओं को समय पर घर लौटने की चिंता सता रही थी। स्थिति को समझते हुए मंत्री ने मंच से ही छात्राओं के सुरक्षित परिवहन की घोषणा की और उन्हें वाहनों के माध्यम से घर भिजवाया।

मंच से किया ऐलान, तुरंत मंगवाई गईं बसें

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की परेशानी को भांपते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मंच से ही नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन को निर्देश दिए कि बच्चों को बसों से उनके घर पहुंचाया जाए। मंत्री के ऐलान के तुरंत बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी दो निजी बसें महाविद्यालय परिसर में मंगवा लीं।

अपने काफिले और निजी वाहनों से भी भिजवाया

बसों के अलावा, मंत्री ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए कुछ छात्राओं को अपने स्वयं के शासकीय काफिले की गाड़ियों से रवाना किया। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने भी कई छात्राओं को अपने निजी वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

छात्रों के लिए कराई बस 
25 किलोमीटर दूर से आते हैं छात्र-छात्राएं

गौरतलब है कि आरंग के इस महाविद्यालय में आसपास के गांवों और दूर-दराज के इलाकों से छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं। कई बच्चे लगभग 25 किलोमीटर दूर से सफर तय कर पहुंचे थे। कार्यक्रम के देर से समाप्त होने के कारण शाम ढलने पर उन्हें बस या परिवहन साधन न मिलने का डर सता रहा था।

दिग्गज जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

आज आयोजित इस भव्य दीक्षारंभ और लोकार्पण समारोह में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अतिथि मौजूद रहे।

छात्रों और प्रबंधन ने जताया आभार

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की इस संवेदनशील और त्वरित पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। महाविद्यालय प्रबंधन, छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने जनप्रतिनिधियों के इस आत्मीय कदम के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें