Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Anuj Sharma Live Performance: राजा मोरध्वज की नगर…
Anuj Night to be held in Arang tomorrow (Image Source: Keertiman Media)
Anuj Night to be held in Arang tomorrow (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Anuj Sharma Live Performance: राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में कल सजेगी अनुज नाइट, विधायक अनुज शर्मा देंगे भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति

Anuj Sharma Live Performance: आरंग में 15 अक्टूबर को महामाया पारा में अनुज नाइट सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पद्मश्री अनुज शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के विशेष आमंत्रण पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति को बढ़ावा देना है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Oct 2026, 08:49 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Anuj Sharma Live Performance: धर्म, संस्कृति और इतिहास के पन्नों में अपनी खास पहचान रखने वाली आरंग की पावन धरा पर आज एक बेहद खूबसूरत और सांस्कृतिक शाम का गवाह बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के विशेष आमंत्रण पर 15 अक्टूबर को यहां एक भव्य सांस्कृतिक संध्या ‘अनुज नाइट’ का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर पूरे इलाके में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इस रंगारंग शाम के सबसे बड़े आकर्षण छत्तीसगढ़ी सिनेमा के महानायक, जाने-माने लोक कलाकार और वर्तमान विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा होंगे। अपनी जादुई आवाज और चिर-परिचित अंदाज से छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक बिखेरने वाले अनुज शर्मा जब मंच संभालेंगे, तो यकीनन पूरा आरंग संगीत के सुरों में सराबोर नजर आएगा।

युवाओं और कला प्रेमियों में भारी उत्साह 

श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, महामाया पारा (आरंग) के बैनर तले इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी अपनी लोक संस्कृति और धरोहर को सहेजना, उसे बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ी कला व लोकसंगीत से गहराई से जोड़ना है। कार्यक्रम को लेकर महामाया पारा सहित पूरे आरंग क्षेत्र के युवाओं, मातृ-शक्तियों और कला प्रेमियों में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े कलाकार को अपने बीच लाइव सुनना और देखना अपने आप में एक अनोखा अनुभव होगा। उत्सव समिति की ओर से भी दर्शकों की भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि हर कोई इस भव्य आयोजन का आनंद बिना किसी असुविधा के ले सके।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की खास अपील 

क्षेत्र की इस सांस्कृतिक थाती को जीवंत रखने और कला को प्रोत्साहन देने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों, युवाओं और छत्तीसगढ़ी कला प्रेमियों से दिल से अपील की है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित पहुंचें, इस गरिमामयी शाम का हिस्सा बनें और अपनी माटी की कला का खुलकर आनंद उठाएं। आज की यह शाम निश्चित तौर पर आरंग के इतिहास में एक यादगार पन्ना जोड़ने वाली है, जहां इतिहास की इन प्राचीन गलियों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खनक गूंजेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें