Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ
W 𝕏 f
होम › धर्म › Kolkata Durga Puja: 100 किलो सोने के गहनों से सजी…
Durga Idol with Gold Jewellery (Image Source: Social Media)
Durga Idol with Gold Jewellery (Image Source: Social Media)
धर्म

Kolkata Durga Puja: 100 किलो सोने के गहनों से सजीं दुर्गा मां, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, 140 करोड़ तक बताई जा रही कीमत

Kolkata Durga Puja: सिलीगुड़ी की सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा में मां दुर्गा की प्रतिमा को 100 किलो से अधिक सोने के गहनों से सजाया गया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 120 से 140 करोड़ रूपए बताई जा रही है। सुरक्षा के लिए 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

क
प्रकाशित: 14 Oct 2026, 06:49 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कोलकाता
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kolkata Durga Puja: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इस बार दुर्गा पूजा का एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है, जो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। सिलीगुड़ी की सेंट्रल कॉलोनी में सजे इस भव्य पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा ने सबका ध्यान खींच लिया है, क्योंकि माता को 100 किलोग्राम से ज्यादा सोने के गहनों से सजाया गया है। इस अद्भुत और अलौकिक रूप के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं। 
अपनी स्थापना के 64वें साल में इस पूजा समिति ने इस बार बेहद खास थीम चुनी है—'A Fairy Tale of Sculptures'। इस कलात्मक थीम और सोने से दमकती मां की प्रतिमा को देखने के बाद से ही पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लोग दर्शन करने के साथ-साथ इस भव्यता को अपने कैमरे में भी कैद कर रहे हैं।

पंडाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारी भीड़ और अकूत सोने के गहनों को देखते हुए आयोजकों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे पंडाल परिसर में 40 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस बल, सशस्त्र बलों के जवान और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी तैनात किया गया है, ताकि बिना किसी असुविधा के लोग शांतिपूर्वक मां के दर्शन कर सकें।

140 करोड़ तक है गहनों की कीमत 

आयोजकों से मिली जानकारी के मुताबिक, मां दुर्गा के ये बेशकीमती गहने जाने-माने ज्वेलरी ब्रांड 'Senco Gold & Diamonds' द्वारा स्पॉन्सर किए गए हैं। इन सोने के आभूषणों की कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 120 से 140 करोड़ रूपए के बीच आंकी जा रही है। इस साल सेंट्रल कॉलोनी की इस ऐतिहासिक पूजा का औपचारिक उद्घाटन जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत रॉय ने किया था। वैसे तो पश्चिम बंगाल के कोने-कोने में दुर्गा पूजा की धूम रहती है, लेकिन सिलीगुड़ी की सेंट्रल कॉलोनी का यह पंडाल अपनी नायाब थीम और इस सोने के भव्य श्रृंगार की वजह से इस बार लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें