📅 Wednesday, 13 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त लूट की घटना : शादी से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, ऑटो चालक से भी लूट CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त लूट की घटना : शादी से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, ऑटो चालक से भी लूट
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ स्कूल में धर्मांतरण : प्रधान पाठक निलंबित,  थाने …
AI Photo
AI Photo
छत्तीसगढ़

स्कूल में धर्मांतरण : प्रधान पाठक निलंबित,  थाने में भी केस दर्ज

जांजगीर-चांपा के बलौदा स्थित पीएमश्री कन्या प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को कथित धर्मांतरण और धार्मिक गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि स्कूल में बच्चों को ईसाई धार्मिक बातें सिखाई जा रही थीं और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काया जा रहा था। डीईओ ने जवाब असंतोषजनक मिलने पर कार्रवाई की। वहीं बलौदा थाना में भी बीएनएसएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
09 May 2026, 02:32 PM
📍 जांजगीर-चांपा

जिले के बलौदा क्षेत्र स्थित पीएमश्री कन्या प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को धार्मिक गतिविधियों और कथित धर्मांतरण के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की थी, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। मामले में पुलिस ने भी शांति भंग और धर्मांतरण संबंधी आशंका को लेकर केस दर्ज किया है।

ग्रामीणों ने जनसमस्या निवारण शिविर में शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि स्कूल की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान और सामान्य प्रार्थना की जगह बच्चों को ईसाई धार्मिक वाक्य और “हाले लुइया” जैसे शब्द सिखाए जा रहे थे। आरोप है कि छात्र-छात्राओं को हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने और ईसाई रीति-रिवाज अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

वित्तीय गड़बड़ी के भी आरोप

ग्रामीणों ने प्रधान पाठक पर वित्तीय अनियमितता, फर्जी बिल-वाउचर और स्कूल संचालन में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए हैं। शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। डीईओ कार्यालय की ओर से लक्ष्मी देवी भारद्वाज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

बताया जा रहा है कि प्रधान पाठक का जवाब विभाग को संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद विभाग ने उनके कृत्य को गंभीर कदाचार मानते हुए निलंबन आदेश जारी कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बलौदा तय किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

पुलिस ने भी दर्ज किया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदा थाना में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ईश्तगासा क्रमांक 261/2025 के तहत बीएनएसएस की धारा 126 और 135(3) में मामला कायम किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर लोक शांति भंग होने की आशंका और धार्मिक तनाव की स्थिति को देखते हुए कार्रवाई की गई है।

घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरे मामले की विस्तृत जांच की बात कह रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने स्कूल में बच्चों की धार्मिक शिक्षा और गतिविधियों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें