Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ 09 मई को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत, लंबित प्रकर…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक
छत्तीसगढ़

09 मई को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत, लंबित प्रकरणों का त्वरित निपटान

राष्ट्रीय और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, 09 मई 2026 को जिला महासमुंद और सभी तालुका न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य लंबित और प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में कमी लाना तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करना है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Apr 2026, 11:17 AM
महासमुंद
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार आगामी 09 मई को जिला न्यायालय तथा सभी तालुका स्थित न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की प्रभारी सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर द्वारा जानकारी दी गयी कि न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है। 
जिला न्यायालय सहित सभी तालुका स्थित न्यायालयों में खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। जिस संबंध में आज जिला न्यायालय स्थित वीडियों कान्फे्रसिंग कक्ष में प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया ने प्री-लिटिगेशन प्रस्तुत करने वाले विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबधकों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली गई। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी उपस्थित थे। 
लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत करने निर्देश 
बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उपस्थित बैक के पदाधिकारियों, प्रबधकों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को लोक अदालत में लंबित प्रकरणों को अधिक से अधिक पंजीबद्ध कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, साथ ही पूर्व 14 मार्च को आयोजित लोक अदालत में रखे गए प्रकरणों तथा उन पर गई निराकृत प्रकरणों की कार्यवाहियों पर भी समीक्षा की गई। 
बैठक सम्पन्न 
पुराने एवं लंबित प्रीलिटिगेशन संबंधी प्रकरणों को आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के पूर्व विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों का प्रकरण को लोक अदालत के खण्डपीठ के माध्मय से निराकरण करा सकते हैं। बैठक में छ.ग. स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड महासमुंद के सहायक अभियंता मुक्तेश्वरी साहू तथा विभिन्न बैंकों के पदधिकारीगण एवं शाखा प्रबंधक  मौजूद थे।

उद्देश्य:

  • लंबित प्रकरणों में कमी लाना
  • प्रभावित पक्षकारों को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करना
  • पुराने एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निपटान
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें