Sunday, 20 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायपुर राहुल गांधी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस क…
राहुल गांधी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक।
राहुल गांधी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक।
रायपुर

राहुल गांधी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक 29 जुलाई को, संगठन और रणनीति पर होगा मंथन

राहुल गांधी 29 जुलाई को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में संगठनात्मक समीक्षा, मानसून सत्र की रणनीति और संभावित संगठनात्मक बदलाव सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Jul 2026, 07:32 PM · अपडेट: 03 Aug 2026, 05:54 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए 29 जुलाई (बुधवार) का दिन राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इस बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी राजनीतिक रणनीति और विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर पार्टी की तैयारी पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट के भी बैठक में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। उनका हालिया रायपुर दौरा स्थगित हो गया था, जिसके बाद अब उनकी मौजूदगी पर भी नजर रहेगी।

संगठन और रणनीति पर रहेगा फोकस 

सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष की भूमिका, प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति और आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदमों पर भी मंथन होने की उम्मीद है। 

नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल तीन वर्ष पूरा होने के बाद संगठन में बदलाव की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा है। इनमें टीएस सिंहदेव का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वहीं, युवा नेताओं में उमेश पटेल और देवेन्द्र यादव के नाम भी संभावित दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ आदिवासी नेताओं की दावेदारी की भी चर्चा है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बदलने या संगठन में बड़े फेरबदल को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में बैठक के बाद ही पार्टी की आगे की रणनीति और संभावित फैसलों की तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें