Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्कूलों के पास स्टिंग पर रोक, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी गुजरात-एमपी में जैश का नेटवर्क बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार, यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे स्कूलों के पास स्टिंग पर रोक, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी गुजरात-एमपी में जैश का नेटवर्क बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार, यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय राम मंदिर चढ़ावा केस में 13 घंटे की रिमांड, आरोपी…
राम मंदिर चढ़ावा केस
राम मंदिर चढ़ावा केस
राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा केस में 13 घंटे की रिमांड, आरोपी से 30 सवालों पर पूछताछ

उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई बहुत तेज कर दी है. इस हाई-प्रोफाइल चोरी कांड के मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को अदालत से 13 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस इस समय अवधि के दौरान आरोपी से बेहद कड़ाई और गहराई से पूछताछ कर रही है

विशेष संवाददाता
03 Jul 2026, 03:31 PM
अयोध्या
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला को 13 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। 
उसके इस्तेमाल और पूरे नेटवर्क से जुड़े अहम तथ्यों का पता लगाना है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को जेल से पुलिस लाइन लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। विवेचना अधिकारी ने करीब 30 सवालों की सूची तैयार की है। इन्हीं सवालों के आधार पर पूरे मामले की परतें खोलने की कोशिश की जा रही है।

30 सवालों से खुलेंगे राज

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मंदिर के चढ़ावे से कथित रूप से निकाली गई रकम कहां खर्च की गई। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। पूछताछ के दौरान आरोपी के बयानों का उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों से मिलान किया जा रहा है। इससे जांच एजेंसी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आरोपी के दावों और सबूतों में कोई विरोधाभास तो नहीं है।.

किराए के मकान और पैतृक घर भी जाएगी पुलिस

जानकारी के अनुसार, पुलिस अविनाश शुक्ला को उसके किराए के मकान योग साधनालय और पैतृक घर प्रतापगढ़ भी ले जा सकती है। वहां से मामले से जुड़े दस्तावेज, अन्य साक्ष्य और जरूरी जानकारी जुटाने की तैयारी है। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

मामले में बढ़ी सियासी हलचल

इस मामले में मंदिर से जुड़े कई लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस बीच कर्नाटक के भाजपा विधायक प्रभु चव्हाण और विश्व हिंदू परिषद के नेता गोपाल के खिलाफ भी विशेष जांच दल में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में उन पर मंदिर के चंदे के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि इन आरोपों की जांच अभी जारी है और इस पर आधिकारिक निष्कर्ष सामने आना बाकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें