Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ 20 मई को थम जाएगी दवा कारोबार की रफ्तार, केमिस्ट्…
महासमुंद के केमिस्ट्स ने सौंपा ज्ञापन
महासमुंद के केमिस्ट्स ने सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

20 मई को थम जाएगी दवा कारोबार की रफ्तार, केमिस्ट्स ने किया भारत बंद का ऐलान

महासमुंद सहित देशभर के दवा व्यापारियों ने 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया है। अवैध ई-फार्मेसी, कॉर्पोरेट डिस्काउंटिंग और सरकारी अधिसूचनाओं के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 13 May 2026, 11:16 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 07:36 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

देशभर के केमिस्ट्स और दवा व्यापारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का ऐलान किया है। इसी कड़ी में जिला महासमुंद केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स संघ ने भी बंद का समर्थन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यह बंद अवैध ई-फार्मेसी संचालन, कॉर्पोरेट कंपनियों की “डीप डिस्काउंटिंग” नीति और केंद्र सरकार की कुछ अधिसूचनाओं के विरोध में किया जा रहा है।

संघ ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ केमिस्ट्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन (CCDA) और राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) से जुड़े हुए हैं, जो देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट्स और दवा वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से लाखों दवा व्यापारियों और उनके परिवारों की आजीविका संकट में पड़ गई है।

ये हैं प्रमुख मांगें

संघ ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है—

  • अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध
  • 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना जीएसआर 817(E) की वापसी
  • 26 मार्च 2020 की अधिसूचना जीएसआर 220(E) को निरस्त करना
  • बड़े कॉर्पोरेट संस्थानों की प्रिडेटरी प्राइसिंग नीति पर रोक

खतरा बन रही अवैध ई-फार्मेसी

केमिस्ट्स संघ का आरोप है कि ऑनलाइन दवा बिक्री के बढ़ते चलन से मरीजों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। बिना डॉक्टर की पर्ची दवाइयों की बिक्री, एंटीबायोटिक और नशे की दवाओं का दुरुपयोग, नकली पर्चों का इस्तेमाल और बिना फार्मासिस्ट सलाह के दवा वितरण जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। संघ ने कहा कि दवाइयां सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं, बल्कि सीधे लोगों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं। वर्तमान व्यवस्था में पंजीकृत फार्मासिस्ट की निगरानी में दवा वितरण होता है, लेकिन ई-फार्मेसी मॉडल इस सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रहा है।

कॉर्पोरेट कंपनियों पर गंभीर आरोप

दवा व्यापारियों ने बड़े कॉर्पोरेट समूहों पर “हिंसक मूल्य निर्धारण” यानी अत्यधिक छूट देकर छोटे व्यापारियों को बाजार से बाहर करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भारी डिस्काउंट की वजह से छोटे मेडिकल स्टोर आर्थिक रूप से टिक नहीं पा रहे हैं और इससे बाजार में असंतुलन पैदा हो रहा है।

कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग

महासमुंद केमिस्ट्स संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि राज्य और केंद्र सरकार तक उनकी बात मजबूती से पहुंचाई जाए। साथ ही संबंधित अधिसूचनाओं को वापस लेने और निष्पक्ष व्यापार नीति लागू करने की अनुशंसा करने का आग्रह किया गया है। संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान अतिजीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। आपात स्थिति में लोग मोबाइल नंबर 94252-15595, 94255-06142 और 87702-24167 पर संपर्क कर सकेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें