Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार एक्शन :  2017 से अटके काम पर भड़के अरुण साव, अफसर…
खेल परिसर का निरीक्षण करते हुए
खेल परिसर का निरीक्षण करते हुए
राज्य सरकार

एक्शन :  2017 से अटके काम पर भड़के अरुण साव, अफसरों को 15 दिन का अल्टीमेटम 

औचक निरीक्षण और नाराजगी उप मुख्यमंत्री तथा खेल मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की धीमी गति और खेल हॉस्टल के खराब रखरखाव को लेकर उन्होंने अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jun 2026, 12:02 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 03:56 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र (बहतराई) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों की बेहद धीमी रफ्तार को देखकर उपमुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों की क्लास लगाते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की। साव ने दो टूक शब्दों में कहा कि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सबसे चौंकाने वाला मामला इंडोर स्टेडियम में 'मैपलवुड फ्लोरिंग' का आया। इसके लिए साल 2017 में ही कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी कर दिया गया था, लेकिन लगभग 9 साल बीत जाने के बाद भी यह काम अधूरा पड़ा है।

स्टेडियम की लाइटें होंगी दुरुस्त

निरीक्षण के दौरान साव ने विभिन्न खेल विंग्स की समीक्षा की:

  • तीरंदाजी मैदान: SECL द्वारा 2 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस मैदान का काम आगामी जुलाई महीने तक हर हाल में पूरा करने का जिम्मा खेल विभाग के सहायक संचालक ए. एक्का को सौंपा गया है।

  • हाई मास्ट लाइट: आउटडोर स्टेडियम में बंद पड़ी हाई मास्ट लाइटों को तत्काल ठीक करने (मरम्मत) के निर्देश दिए गए हैं।

  • HVAC (एयर कंडीशनिंग) कार्य: इंडोर स्टेडियम में एसी डक्टिंग की पूरी सफाई करने और अतिरिक्त बजट की जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को पहले मौके का निरीक्षण कर सटीक एस्टीमेट (प्राक्कलन) बनाने को कहा गया है।

मंत्रालय से खुद समन्वय करें अफसर

निर्माणाधीन कबड्डी इंडोर और आउटडोर मैदान की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति में हो रही देरी पर भी एक्शन लिया गया। डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिया कि वे खुद प्रमुख अभियंता (CE) कार्यालय में हाजिर हों और मंत्रालय से समन्वय कर जल्द से जल्द रिवाइज्ड अप्रूवल प्राप्त करें। इसके अलावा, उन्होंने खेल परिसर में सुविधाओं का विस्तार करते हुए हॉकी मैदान के पैवेलियन में अधिकारियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी टॉयलेट्स (शौचालयों) की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ये दिग्गज रहे मौजूद

डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपना विजन साझा करते हुए कहा कि बहतराई खेल परिसर को छत्तीसगढ़ का एक उत्कृष्ट और आधुनिक खेल प्रशिक्षण केंद्र (State-of-the-Art Centre) बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का माहौल मिल सके। इस हाई-प्रोफाइल औचक निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ बिलासपुर के स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर कलेक्टर  संजय अग्रवाल,नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत के सीईओ  संदीप अग्रवाल सहित प्रशासन और खेल विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें