Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › कार्रवाई : 300 किलो गांजा के साथ मास्टरमाइंड गिरफ…
300 किलो गांजा के साथ मास्टरमाइंड गिरफ्तार
300 किलो गांजा के साथ मास्टरमाइंड गिरफ्तार
रायगढ़

कार्रवाई : 300 किलो गांजा के साथ मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कार समेत 10 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी मामले के मुख्य आरोपी शुभम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 10.17 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने कहा कि नशे के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 03:38 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 06:28 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करीब 1.50 करोड़ रुपए के गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है और पिछले एक महीने से पुलिस की पकड़ से बाहर था। साइबर सेल और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 10.17 लाख रुपए की संपत्ति भी जब्त की है। 
5 जून को लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप पकड़ी थी। इस कार्रवाई में करीब 300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपए बताई गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के साथ एक इनोवा क्रिस्टा, मारुति XL-6 कार और पांच मोबाइल समेत कुल 1.86 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरे तस्करी नेटवर्क का संचालन मध्यप्रदेश के अनूपपुर निवासी शुभम यादव द्वारा किया जा रहा था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मोबाइल फोन की तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पता लगाया कि शुभम यादव रायगढ़ क्षेत्र में कार से घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन का पीछा किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। इसके बाद आसपास के थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी कराई गई। साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने कुंजारा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तस्करों पर जारी रहेगी कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए कीमत की KIA कार, मोबाइल फोन, घड़ी, 3 हजार रुपए नकद, वाहन की आरसी, चाबी और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 10.17 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी शुभम यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस अब सिर्फ गांजा जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क और उसके संचालकों तक पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें