Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › कार्रवाई : रायगढ़ लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश…
रायगढ़ लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

कार्रवाई : रायगढ़ लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

रायगढ़ में मोबाइल और नकदी लूट की घटना का कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित राजेश प्रसाद से बड़पारा क्षेत्र में तीन युवकों ने मारपीट कर पत्थर से सिर पर हमला किया और 100 रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर नवीन सोनवानी, चंद्रशेखर राठिया और रोशन वैष्णव को गिरफ्तार किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jun 2026, 05:38 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 05:21 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

रायगढ़ शहर में मोबाइल और नकदी लूट की वारदात का पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

अखोराखुर्द, थाना राजपुर (जिला बलरामपुर) निवासी राजेश प्रसाद (34) ने 16 जून को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह अंबिकापुर निवासी शिव गोयल की चार पहिया वाहन चलाते हैं और निजी कार्य से रायगढ़ आए थे। कार्य समाप्त करने के बाद वे रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में भोजन कर बड़पारा शराब भट्टी क्षेत्र की ओर गए थे।

इसी दौरान बाथरूम करने के समय तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और पैसों की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने पत्थर से उनके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी जेब से 100 रुपये नकद और रेडमी 5G मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच और सीसीटीवी से खुलासा

घटना की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय गवाहों से पूछताछ की। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान की गई। जांच में नवीन सोनवानी, चंद्रशेखर राठिया और रोशन वैष्णव की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां पीड़ित ने पहचान परेड के दौरान उनकी पहचान की पुष्टि की। पूछताछ में मिले मेमोरेंडम कथन के आधार पर नवीन सोनवानी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।

न्यायिक कार्रवाई और जेल भेजा गया

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को 18 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नवीन सोनवानी (20 वर्ष), निवासी बाबाधाम कॉलोनी जूटमिल; चंद्रशेखर राठिया (32 वर्ष), निवासी पंजरी प्लाट चक्रधरनगर; तथा रोशन वैष्णव (28 वर्ष), निवासी जेलपारा जूटमिल रायगढ़ शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में लूट, मारपीट और असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें