Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
chaibasa road accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत और 2 गंभीर घायल Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप chaibasa road accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत और 2 गंभीर घायल Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › कार्रवाई : खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार, संयुक्त ट…
खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार
खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार
अंबिकापुर (सरगुजा)

कार्रवाई : खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार, संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सात वाहन जब्त

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों से सात वाहन जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा और अधिकारियों से अभद्रता के मामले में FIR भी दर्ज की गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jun 2026, 05:20 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 06:47 AM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ राज्य सरकार का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर खनिज संपदा के अवैध दोहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। सरकार ने साफ कर दिया है कि प्राकृतिक संसाधनों की चोरी, अवैध परिवहन या शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने 22 जून को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। शिकायतों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान खनिजों के अवैध परिवहन में लगे सात वाहनों को जब्त किया गया।

नियमों के उल्लंघन

जांच के दौरान मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के बरबसपुर क्षेत्र से निम्न श्रेणी के चूना पत्थर से लदे दो हाइवा पकड़े गए। वहीं सूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र में रेत से भरा एक हाइवा और खड़गवां क्षेत्र में एक टिप्पर कार्रवाई की जा रही है। सरगुजा जिले के सकालो और अंबिकापुर इलाके में भी रेत परिवहन कर रहे तीन टिप्परों को रोककर जांच की गई और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लिया गया।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी वाहनों को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत जब्त कर संबंधित थानों में सुरक्षित रखा गया है। मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 डराने-धमकाने की कोशिश

इस दौरान अंबिकापुर के गांधी चौक क्षेत्र में एक अलग मामला भी सामने आया। जांच कर रही टीम के साथ कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने, गाली-गलौच करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज हुई। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास भी किया गया। मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ थाना गांधीनगर में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

खनिज विभाग बयान 

खनिज विभाग का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वालों के साथ-साथ अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने या अधिकारियों को डराने-धमकाने की कोशिश करने वालों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार का मानना है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व की रक्षा के लिए प्रभावी निगरानी और प्रवर्तन जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में संयुक्त जांच, निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें