Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली ठिकाने का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली ठिकाने का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार अंबेडकर अस्पताल में इमरजेंसी व्यवस्था में बदलाव, …
अंबेडकर अस्पताल इमरजेंसी व्यवस्था बदलाव
अंबेडकर अस्पताल इमरजेंसी व्यवस्था बदलाव
राज्य सरकार

अंबेडकर अस्पताल में इमरजेंसी व्यवस्था में बदलाव, गंभीर मरीजों को अब मिलेगी सीधी सुविधा

रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के आपात चिकित्सा विभाग में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रवेश और पंजीयन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य गंभीर मरीजों को बिना परेशानी के जल्द से जल्द आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 06:28 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 12:25 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के आपात चिकित्सा विभाग में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रवेश और पंजीयन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य गंभीर मरीजों को बिना परेशानी के जल्द से जल्द आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। 
अस्पताल प्रशासन द्वारा तय नई व्यवस्था के अनुसार अब ओपीडी गेट स्थित कक्ष क्रमांक 100, कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) कक्ष से आपात चिकित्सा की जरूरत वाले मरीजों का प्रवेश और पंजीयन किया जाएगा। यहां मरीजों की प्रारंभिक जांच के बाद गंभीर स्थिति वाले मरीजों को सीधे आपात चिकित्सा विभाग भेजा जाएगा। 

गंभीर मरीजों को भीड़ से मिलेगी राहत

नई व्यवस्था लागू होने के बाद गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को इमरजेंसी तक पहुंचने के लिए भीड़ के बीच से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे मरीजों की आवाजाही व्यवस्थित होगी और आपातकालीन सेवाओं में तेजी आएगी।
अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में बदली मरीजों की एंट्री व्यवस्था, गंभीर मरीजों को सीएमओ कक्ष से मिलेगा सीधा प्रवेश
 अंबेडकर अस्पताल में बैठक

पहले भी इसी स्थान से संचालित होती थी व्यवस्था

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कुछ वर्ष पहले तक आपात चिकित्सा विभाग का संचालन इसी स्थान से किया जाता था। समय के साथ मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण वर्तमान प्रवेश व्यवस्था में जगह की कमी और भीड़ की स्थिति बनने लगी थी। इसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 

बैठक के बाद लागू किया गया बदलाव

अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी के अनुमोदन के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपात चिकित्सा विभाग में मरीजों की सुगम आवाजाही और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। अस्पताल के राउंड के दौरान इमरजेंसी विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ने से उत्पन्न भीड़ और स्थान की समस्या का निरीक्षण किया गया।  

मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता

अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करना, गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और मरीजों व परिजनों के आवागमन को आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के दौरान आपातकालीन सेवाएं लगातार जारी रहेंगी। व्यवस्था लागू होने के बाद इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी और मरीजों की सुविधा के अनुसार जरूरत पड़ने पर सुधार किए जाएंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें