Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक …
Constable dies while returning from duty (Image source: Keertiman Media)
Constable dies while returning from duty (Image source: Keertiman Media)
अंबिकापुर (सरगुजा)

Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चंदौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वाड्रफनगर चौकी के आरक्षक रामगोपाल की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

क
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 03:11 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 10:00 PM
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में वाड्रफनगर पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक रामगोपाल की मौत हो गई। चंदौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आरक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, आरक्षक रामगोपाल ने शनिवार रात पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त की ड्यूटी की थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे वे गश्त पूरी कर टीम के साथ वाड्रफनगर चौकी लौटे थे। इसके बाद वे विभागीय काम से प्रतापपुर के लिए रवाना हुए। 

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

प्रतापपुर में काम पूरा करने के बाद बाइक से वाड्रफनगर लौटते समय चंदौरा थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हुए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही चंदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जानकारी जुटाने के साथ ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

पुलिस विभाग में शोक की लहर

सहकर्मियों के मुताबिक, आरक्षक रामगोपाल अपने मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते थे। साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ उनका व्यवहार आत्मीय था। उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती, वे उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करते थे। उनके अचानक निधन की खबर से वाड्रफनगर चौकी का माहौल गमगीन है। साथी जवानों और अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। रामगोपाल अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। ड्यूटी के दौरान एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी की इस तरह असमय मौत ने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें