Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट
W 𝕏 f
होम › कोरबा › हमला या हादसा : डॉक्टर को टक्कर मारने के बाद कुचल…
जिला अस्पताल के सर्जन को कार ने मारी टक्कर
जिला अस्पताल के सर्जन को कार ने मारी टक्कर
कोरबा

हमला या हादसा : डॉक्टर को टक्कर मारने के बाद कुचलने की कोशिश का आरोप

कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में हिट एंड रन की घटना में जिला अस्पताल के एमबीबीएस सर्जन डॉ. शक्ति डिक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी दो पसलियां और अंगूठा फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि टक्कर के बाद नाबालिग चालक ने उन पर दोबारा वाहन चढ़ाने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने खेत की ओर भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jun 2026, 03:50 PM · अपडेट: 18 Oct 2026, 05:35 PM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में हिट एंड रन की एक गंभीर घटना सामने आई है। ग्राम रलिया-उमेंदीभांठा मार्ग पर हुए हादसे में जिला अस्पताल कोरबा में पदस्थ एमबीबीएस सर्जन डॉ. शक्ति डिक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद डॉ. डिक्सेना को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकीय जांच में उनकी पसली की दो हड्डियां टूटने और अंगूठे में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

वाहन चढ़ाने की कोशिश का आरोप

घायल डॉक्टर ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि टक्कर मारने के बाद कार चला रहा नाबालिग वाहन चालक मौके से भागने के बजाय गाड़ी को पीछे लेकर आया और उन पर दोबारा वाहन चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान जान बचाने के लिए उन्हें सड़क छोड़कर पास के खेत की ओर भागना पड़ा। घटना के बाद डॉ. डिक्सेना ने हरदीबाजार थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को हादसे और उसके बाद हुई घटनाओं की जानकारी दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने जब्त किया वाहन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग चालक के वाहन को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें