Wednesday, 10 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम विदेश स्वचालित ड्रोन : बिना चालक वाली ड्रोन बोट ने बचाई…
AI ड्रोन ने बचाए दो जान
AI ड्रोन ने बचाए दो जान
विदेश

स्वचालित ड्रोन : बिना चालक वाली ड्रोन बोट ने बचाई अमेरिकी सैनिकों की जान

ओमान के तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी सेना के AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर के दो क्रू सदस्यों को अमेरिकी नौसेना के एक मानवरहित समुद्री ड्रोन ने सुरक्षित बचा लिया। सैन्य इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी बिना चालक वाली नौका का उपयोग सीधे सर्च एंड रेस्क्यू मिशन में किया गया। अमेरिकी नौसेना की टास्क फोर्स 59 द्वारा संचालित इस अभियान को AI और ड्रोन तकनीक की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

कीर्तिमान नेटवर्क
10 Jun 2026, 02:07 PM
वाशिंगटन
आधुनिक युद्ध और सैन्य तकनीक के क्षेत्र में एक नई बात सामने आई है अमेरिकी नौसेना के एक मानवरहित समुद्री ड्रोन ने ओमान के तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी सेना के AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर के दो क्रू मेंबर को सुरक्षित बचाया गया। सैन्य इतिहास में यह पहला अवसर है , बिना चालक वाली समुद्री नाव का उपयोग सीधे तौर पर सर्च एंड रेस्क्यू (खोज और बचाव) अभियान में किया गया और उसने पानी में फंसे सैनिकों को सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की इस घटना ने न केवल अमेरिकी सैन्य क्षमताओं को नई पहचान दी है, यह आने वाले समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI, स्वायत्त ड्रोन और रोबोटिक सिस्टम युद्धक्षेत्र और आपातकालीन अभियानों में रहत कार्यो में काम आ रही है।

ओमान तट पर हादसा

जानकारी के अनुसार अमेरिकी सेना का एक AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर सैन्य अभियान के दौरान ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में मौजूद दोनों क्रू मेंबर  समुद्र में गिर गए , तेज लहरें, खराब मौसम और सीमित दृश्यता बचाव कार्य को कठिन बनाती हैं ऐसे में अमेरिकी नौसेना ने अपने अत्याधुनिक मानवरहित ड्रोन सिस्टम का उपयोग किया।

बचाव अभियान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिमोथी हॉकिन्स के अनुसार अमेरिकी नौसेना के एक सरफेस ड्रोन ने समुद्र में फसी दोनों क्रू मेंबर का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की यह ड्रोन पूरी तरह स्वचालित तकनीक पर आधारित है और उसमें उन्नत सेंसर, कैमरे तथा रियल-टाइम डेटा ट्रांसमिशन सिस्टम लगे हुए है, ड्रोन ने समुद्र में मौजूद सैनिकों की लोकेशन की पहचान कर बचाव अभियान को सफल किया गया यह घटना सैन्य शक्ति की सबसे बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इससे पहले मानवरहित नौकाओं का उपयोग मुख्य रूप से निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और समुद्री सुरक्षा के लिए किया जाता था।

बचाई गई सैनिकों की जान

अब तक दुनिया भर की सेनाएं मानवरहित हवाई और समुद्री वाहनों का उपयोग निगरानी, लक्ष्य पहचान और सुरक्षा अभियानों के लिए करती रही हैं। किसी स्वचालित समुद्री ड्रोन द्वारा सीधे मानव जीवन बचाने का यह पहला कदम है।यह  उपलब्धि भविष्य में समुद्री बचाव अभियानों की दिशा और दशा बदल सकती है ऐसे ड्रोन उन इलाकों में भी तेजी से पहुंच सकते हैं जहां पारंपरिक जहाजों या हेलीकॉप्टरों को पहुंचने में अधिक समय लगता है।

टास्क फोर्स 

इस अभियान दौरान अमेरिकी नौसेना की टास्क फोर्स 59 की चर्चा जमकर तारीफहो रही है यह अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के अंतर्गत कार्य करने वाली पहली ऑपरेशनल AI और ड्रोन इकाई है। टास्क फोर्स 59 को समुद्री सुरक्षा, निगरानी, खुफिया जानकारी और स्वचालित प्रणालियों के परीक्षण के लिए बनाया गया था पिछले कुछ वर्षों में इस इकाई ने फारस की खाड़ी, अरब सागर और लाल सागर क्षेत्र में कई प्रयोगात्मक मिशन रहा।

AI और सैन्य तकनीक का नया दौर

दुनिया की बड़ी सैन्य शक्तियां तेजी से AI आधारित युद्ध पर लगातार खर्च कर रही हैं,अमेरिका, चीन, रूस और कई यूरोपीय देश स्वचालित ड्रोन, रोबोटिक हथियार और स्मार्ट निगरानी प्रणालियां विकसित कर रहे हैं। इस घटना ने दिखाया है कि AI केवल युद्ध लड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन बचाने में भी उसकी बड़ी भूमिका हो सकती है। भविष्य में समुद्री दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं और सैन्य आपात स्थितियों में ऐसी तकनीकों का व्यापक उपयोग देखने को मिल सकता है।

अमेरिका का बचाव कार्य 

अमेरिका के पुराने बचाव अभियानों की भी चर्चा होने लगी है अतीत में अमेरिकी सेना कई बार दुश्मन या संवेदनशील क्षेत्रों में फंसे अपने सैनिकों और पायलटों को निकालने में सफल रही है और अमेरिकी सैन्य रणनीति में अपने सैनिकों की सुरक्षा और उन्हें हर हाल में बचा कर लाने में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। यही कारण है कि अमेरिका लगातार ऐसी तकनीकों पर काम कर रहा है जो जोखिम भरे क्षेत्रों में भी त्वरित बचाव अभियान चला सकें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें