Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › खुलासा : 130 किलो स्क्रैब कॉपर तार के साथ 4 आरोपी…
बीएसपी कॉपर तार चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी
बीएसपी कॉपर तार चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी
दुर्ग

खुलासा : 130 किलो स्क्रैब कॉपर तार के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने की कोशिश करने वाले चार आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआईएसएफ की शिकायत और सतर्कता के चलते चोरी का प्रयास विफल कर दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jun 2026, 11:15 AM · अपडेट: 30 Oct 2026, 06:26 PM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने की कोशिश करने वाले चार आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 97 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार यह मामला 6 जून 2026 का है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की भिलाई इस्पात संयंत्र इकाई ने भिलाई भट्ठी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कुछ संदिग्ध युवक संयंत्र के ओएचबी जंक्शन-2 और 3 के प्रोजेक्ट स्टोर के पीछे स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर वहां रखे स्क्रैब कॉपर तार को चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं।

130 किलो कॉपर तार ले जाने की थी तैयारी

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 65-65 किलोग्राम वजन वाले दो बंडल, यानी कुल 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार को निशाना बनाया था। चोरी की इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी तार को बेचने और उससे मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के दौरान सीआईएसएफ की सतर्क टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया था। इसके बाद चोरी के लिए तैयार किए गए 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार को जब्त कर लिया गया। मामले में मुख्य आरोपी सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाने और वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

दबिश से फरार आरोपी भी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और निगरानी के बाद 8 जून को आरोपी उमेश बाग को गिरफ्तार किया गया। वहीं 9 जून को फरार चल रहे यमन उर्फ अमन और संदीप कुमार को भी पुलिस ने पकड़ लिया। इसके साथ ही मामले में शामिल सभी चार आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी भिलाई के पुरैना क्षेत्र स्थित डाक बंगला उत्कल चौक के निवासी हैं। आरोपियों की उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी स्क्रैब कॉपर तार को कबाड़ बाजार में बेचकर अवैध कमाई करने की योजना बना रहे थे।

हालिया चोरी की घटनाओं के बाद हाई अलर्ट पर बीएसपी

भिलाई स्टील प्लांट में हाल के दिनों में लोहा और अन्य धातुओं की चोरी के मामलों के सामने आने के बाद बीएसपी प्रबंधन और सीआईएसएफ पहले से ही अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। इसी सतर्कता का परिणाम रहा कि कॉपर तार चोरी की इस कोशिश का समय रहते खुलासा हो गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का कोई बड़ा कबाड़ चोरी गिरोह से संबंध तो नहीं है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि इससे पहले भी उन्होंने बीएसपी या अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें