नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोन के वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री जोन के वार्ड क्र. 52, 53, 54 एवं 58 में कुल 1 करोड़ 08 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश के उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया गया। इस दौरान शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यों की शुरुआत की गई। सर्वमंगला नगर जोन के वार्ड क्र. 61 में बरमपुर बीच बस्ती ट्रांसफार्मर के पास से नदी तक 20 लाख रुपये की लागत से नाली एवं कलवर्ट निर्माण होगा।
विकास की रफ्तार तेज
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना, धान खरीदी दर वृद्धि, बोनस भुगतान, पीएम आवास स्वीकृति और रामलला दर्शन योजना जैसी योजनाओं से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि केंद्र, राज्य और नगर निगम की ट्रिपल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने जताया आभार
पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि माधव जायसवाल ने बताया कि वार्ड क्र. 61 में अब तक लगभग 7 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं और आगे भी कई कार्य स्वीकृत हैं। पार्षद आरती सिंह ने भी विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षद, मंडल अध्यक्ष, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोन के वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री जोन के वार्ड क्र. 52, 53, 54 एवं 58 में कुल 1 करोड़ 08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि रहे, जबकि महापौर संजू देवी राजपूत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।सीसी रोड का निर्माण
सर्वमंगला नगर जोन के वार्ड क्र. 61 में दो अलग-अलग स्थानों पर 20-20 लाख रुपये की लागत से नाली एवं कलवर्ट निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। वहीं वार्ड क्र. 64 इमलीछापर क्षेत्र में 11.50 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। दर्री जोन के वार्ड क्र. 52 में 20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्र. 53 में 6 लाख रुपये का सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 54 में 3 लाख रुपये का शेड निर्माण तथा 5 लाख रुपये का किचन शेड एवं विस्तार कार्य किया जाएगा। वहीं वार्ड क्र. 58 में 22.55 लाख रुपये की लागत से वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा, जिससे छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा
मंत्री देवांगन
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल ढांचा निर्माण नहीं, बल्कि जनता के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार लाना है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना, धान खरीदी दर में वृद्धि, बोनस भुगतान और पीएम आवास जैसी योजनाओं से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि केंद्र, राज्य और नगर निगम की संयुक्त ट्रिपल इंजन सरकार के कारण कोरबा में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में नगर निगम क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिससे शहर की तस्वीर बदल रही है।
