Tuesday, 20 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Bagbahara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई …
Farewell ceremony for retired employees (Image Source: Keertiman Media)
Farewell ceremony for retired employees (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Bagbahara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ दीं शुभकामनाएं

Bagbahara News: जनपद पंचायत में करारोपण अधिकारी मानसिंग बरिहा और पंचायत सचिव बहादुर यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों के सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान की सराहना करते हुए शाल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Sep 2026, 11:27 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:49 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bagbahara News: जनपद पंचायत बागबाहरा में पदस्थ करारोपण अधिकारी मानसिंग बरिहा एवं पंचायत सचिव बहादुर यादव के सेवानिवृत्त होने पर जनपद पंचायत सभागार में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायक राम, उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, जनपद सीईओ मनहरण लाल मंडावी, पूर्व सरपंच खल्लारी रामजी लाल सिन्हा, गणेश चंद्राकर, अतिरिक्त सीईओ जीआर बरिहा सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का एक पड़ाव 

समारोह में जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम ने दोनों के सेवाकाल को याद करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण, सरल व्यवहार एवं सहयोगी भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने विभागीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पंचायत कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का एक पड़ाव है, लेकिन व्यक्ति द्वारा अर्जित सम्मान, स्नेह और मधुर स्मृतियां सदैव बनी रहती हैं।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई समारोह
कर्मचारियों का मिला स्नेह 

इस अवसर पर दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारी वर्षा के बावजूद दोनों के प्रति कर्मचारियों का स्नेह और सम्मान देखने को मिला। बड़ी संख्या में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं पंचायत सचिव समारोह में उपस्थित रहे। 

इनकी रही उपस्थिति 

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीईओ मनहरण लाल मंडावी, जीआर बरिहा, लखन साहू, केजुराम ठाकुर, शिवचरण साहू, गैन्दूराम ठाकुर एवं कृष्णचंद पटेल ने दोनों के कार्यकाल को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन सचिव संघ बागबाहरा के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रताप ठाकुर ने किया। अंत में भूपेंद्र साहू ने आभार व्यक्त किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें