Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Bastar Students MBBS Selection: ज्ञानगुड़ी कोचिंग…
Four students from Gyangudi selected for MBBS. (Image source: CGDPR)
Four students from Gyangudi selected for MBBS. (Image source: CGDPR)
राज्य सरकार

Bastar Students MBBS Selection: ज्ञानगुड़ी कोचिंग संस्थान का कमाल, 4 छात्रों ने पहले राउंड में हासिल की MBBS सीट

Bastar Students MBBS Selection: बस्तर जिला प्रशासन की निशुल्क ज्ञानगुड़ी कोचिंग के चार विद्यार्थियों ने NEET की पहले चरण की काउंसलिंग में सफलता हासिल कर शासकीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट प्राप्त की। 90 विद्यार्थियों में से 50 ने NEET क्वालिफाई किया।

क
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 05:43 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 03:43 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bastar Students MBBS Selection: बस्तर के दूरदराज अंचलों में छिपी प्रतिभाएं जब सही मार्गदर्शन पाती हैं, तो वे बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर इतिहास रच देती हैं। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा संचालित निशुल्क ‘ज्ञानगुड़ी’ कोचिंग संस्थान ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता और उत्कृष्टता साबित की है। संस्थान के चार होनहार विद्यार्थियों ने नीट के पहले ही चरण की काउंसलिंग में सफलता का परचम लहराते हुए प्रतिष्ठित शासकीय कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें सुरक्षित कर ली हैं। 
इस उपलब्धि के तहत समीर मरकाम और गीतेश्वरी सलाम को शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर और कुमारी कृष्णा सेन को कांकेर मेडिकल कॉलेज तथा खुशबू बिस्वास को पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में प्रवेश मिला है।
सफलता की इस ऐतिहासिक घड़ी में चयनित विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बस्तर कलेक्टर छिकारा से सौजन्य मुलाकात की और अपनी सफलता का श्रेय उनके निरंतर मार्गदर्शन को दिया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के इस असाधारण प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और भविष्य की उच्च शिक्षा में डिजिटल सहायता के उद्देश्य से सभी को टैबलेट उपहार स्वरूप भेंट किए। इस दौरान उन्होंने सफल छात्रों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से भावुक अपील की कि वे अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के उपरांत वापस बस्तर आकर यहीं के जरूरतमंद लोगों और समाज की सेवा में अपना योगदान दें।

ज्ञानगुड़ी के 50 छात्रों ने पास की NEET परीक्षा

छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कलेक्टर छिकारा द्वारा पूरे वर्ष दिए गए अध्ययन और तैयारी के पिन-पॉइंट सुझावों ने उनकी रणनीति को मजबूत बनाया, जिसके दम पर वे पहले ही प्रयास में इस प्रतिष्ठित मुकाम तक पहुंच सके। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर छिकारा लगातार ज्ञानगुड़ी केंद्र का दौरा कर स्वयं छात्रों की काउंसलिंग करते रहे हैं और अपनी पढ़ाई व यूपीएससी की तैयारी के व्यावहारिक अनुभवों से उन्हें प्रेरित करते रहे हैं। इसी समर्पित प्रयास का परिणाम है कि संस्थान के 90 में से 50 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की और उनमें से चार बच्चों ने पहले ही राउंड में सीधे एमबीबीएस सीट हासिल कर ली। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना, ज्ञानगुड़ी प्रभारी अलेक्जेंडर एम चेरियन, जी श्रीनिवास राव, मनीष श्रीवास्तव तथा संजीव बिस्वास भी उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें