Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्कूल की सुरक्षा पर सवाल :  शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ मासूम, कलेक्टर ने मांगा जवाब खुला राम मंदिर चढ़ावा विवाद : ट्रस्ट में आरोप-प्रत्यारोप, 500 वकील उतरे सड़क पर, ट्रस्ट सदस्यों पर एफआईआर की मांग लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरोपी फिर गिरफ्तार बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम : आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार स्कूल की सुरक्षा पर सवाल :  शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ मासूम, कलेक्टर ने मांगा जवाब खुला राम मंदिर चढ़ावा विवाद : ट्रस्ट में आरोप-प्रत्यारोप, 500 वकील उतरे सड़क पर, ट्रस्ट सदस्यों पर एफआईआर की मांग लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरोपी फिर गिरफ्तार बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम : आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से…
बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा
बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा
🔴 BREAKING

बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन

बेंगलुरु के मादापट्टना स्थित पत्थर की खदान में 40 फीट ऊंची चट्टान ढहने से बिहार के 7 दिहाड़ी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान जारी है और प्रशासन खदान में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच कर रहा है।

विशेष संवाददाता
02 Jul 2026, 12:19 PM
बेंगलुरु
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में स्थित एक पत्थर की खदान में विशाल चट्टान ढहने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

काम के दौरान गिरी 40 फीट ऊंची चट्टान

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई का काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर करीब 18 मजदूर काम कर रहे थे। तभी करीब 40 फीट ऊंचाई से एक विशाल चट्टान अचानक मजदूरों के ऊपर आ गिरी।बताया जा रहा है कि सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और स्टोन क्रशर साइट पर काम कर रहे थे।

राहत और बचाव अभियान जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाकर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। घायलों को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, घायलों की संख्या की पुष्टि की जा रही है।

मलबे में अन्य मजदूरों की तलाश

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को सील कर दिया है। मलबा हटाने का काम लगातार जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके नीचे कोई और मजदूर फंसा न हो।

बिहार के रहने वाले थे सभी मृतक

पुलिस ने पुष्टि की है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी 7 मजदूर बिहार के रहने वाले थे। प्रशासन उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि खदान में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें