Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज बड़ा वार : बलरामपुर पुलिस ने 1941 किलो गांजा और अ…
पुलिस ने 1,941 किलो गांजा और दो तस्कर पकड़े
पुलिस ने 1,941 किलो गांजा और दो तस्कर पकड़े
बलरामपुर-रामानुजगंज

बड़ा वार : बलरामपुर पुलिस ने 1941 किलो गांजा और अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा   

बलरामपुर पुलिस ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाई जा रही लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की 1,941 किलो गांजे की अंतरराज्यीय खेप को पकड़ लिया। कार्रवाई में दो तस्कर—लोकेश शर्मा और आशिष अंसारी—को गिरफ्तार किया गया। ट्रक में 62 पैकेटों में नशा छिपाया गया था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jun 2026, 01:24 PM
बलरामपुर

उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर अवैध रूप से ले जाई जा रही करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की विशाल गांजा खेप को बलरामपुर पुलिस ने बड़ी सतर्कता के साथ पकड़ लिया। छत्तीसगढ़ के कई जिलों और दर्जनों थाना क्षेत्रों से गुजरने के बाद जैसे ही तस्करों का ट्रक यूपी सीमा के करीब पहुंचा, बसंतपुर पुलिस ने अंतिम मूवमेंट पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया। 

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन में चल रहे एण्ड-टू-एण्ड अभियान के तहत पुलिस को तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र से महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। सूचना के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले का मुख्य आरोपी फिर से सक्रिय होकर बड़ी खेप को आगे बढ़ा रहा था। इसी आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के नेतृत्व में टीम ने 11–12 जून की रात विशेष घेराबंदी अभियान चलाया और संदिग्ध ट्रक को रोक लिया।

ट्रक की तलाशी में खुलासा

रोकने के बाद जब ट्रक क्रमांक RJ-14 GU-9078 की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखे गए 62 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में कुल 1,941.110 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि ट्रक की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

 दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें लोकेश शर्मा (46 वर्ष), निवासी जरोथापाड़ा, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) और आशिष अंसारी (23 वर्ष), निवासी बड़ीकला, थाना घपर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बड़ा नेटवर्क होने का शक

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लोकेश शर्मा वर्ष 2025 में दर्ज एक अन्य बड़े गांजा तस्करी मामले में भी मुख्य आरोपी रह चुका है, जिसमें पहले भी भारी मात्रा में नशा और वाहन जब्त किए गए थे। पुलिस अब इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

अंतिम चरण में हुई गिरफ्तारी

प्रारंभिक जांच के अनुसार यह खेप उड़ीसा से रवाना होकर छत्तीसगढ़ के रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर सहित कई जिलों से गुजरते हुए उत्तर प्रदेश की ओर लाई जा रही थी। तस्करों को उम्मीद थी कि वे आसानी से सीमा पार कर जाएंगे, लेकिन बलरामपुर पुलिस की मुस्तैदी ने उनके पूरे प्लान को नाकाम कर दिया।

 पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के साथ उप निरीक्षक संजीव सांड़िल्य, प्रधान आरक्षक हरिशंकर, आरक्षक आकाश तिवारी, सागर सैल, भुवनेश भारती, जावेद सिंह, धर्मेंद्र यादव, रामसागर और अजय देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें