📅 Thursday, 21 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
दरिंदगी : 4 साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी भाई को 20 साल की कठोर कैद नई रोशनी : इंद्रावती पार कर पहुंची स्वास्थ्य टीम, स्वास्थ्य सेवाओं का सफल अभियान अचूक निशाना : पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद में ढेर विवाद : ग्राहकों को खतरनाक मिठाई बेचने का आरोप, जांच में जुटी खाद्य टीम सफलता : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र बना राष्ट्रीय मानक का प्रतीक, समर्पण की नई मिसाल सनसनी : जमीन विवाद ने रिश्तों को किया खत्म, भाई ने ली भाई की  जान दरिंदगी : 4 साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी भाई को 20 साल की कठोर कैद नई रोशनी : इंद्रावती पार कर पहुंची स्वास्थ्य टीम, स्वास्थ्य सेवाओं का सफल अभियान अचूक निशाना : पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद में ढेर विवाद : ग्राहकों को खतरनाक मिठाई बेचने का आरोप, जांच में जुटी खाद्य टीम सफलता : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र बना राष्ट्रीय मानक का प्रतीक, समर्पण की नई मिसाल सनसनी : जमीन विवाद ने रिश्तों को किया खत्म, भाई ने ली भाई की  जान
W 𝕏 f 🔗
होम फिल्म बॉबी देओल : फिल्म बंदर में मुख्य भूमिका में नजर आ…
बॉबी देओल की ‘बंदर’ का डार्क क्राइम-थ्रिलर  ट्रेलर आज
बॉबी देओल की ‘बंदर’ का डार्क क्राइम-थ्रिलर ट्रेलर आज
फिल्म

बॉबी देओल : फिल्म बंदर में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे,डार्क क्राइम-थ्रिलर का ट्रेलर आज रिलीज होगा

बॉलीवुड अभिनेता बोबी देओल अब फिल्म ‘बंदर’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस क्राइम एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कीर्तिमान नेटवर्क
21 May 2026, 02:01 PM
📍 मुंबई
लंबे समय से फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा रहे बोबी देओल अब अपनी नई फिल्म ‘बंदर’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं। क्राइम, स्कैंडल और स्टारडम की दुनिया पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्साह बना हुआ है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए ट्रेलर रिलीज की तारीख का खुलासा किया है। पोस्टर में बोबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा ,सबा आज़ाद और सपना पब्बी की झलक भी दिखाई गई है। फिल्म का ट्रेलर 21 मई को आधिकारिक रूप से रिलीज किया जाएगा, जबकि यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रियल घटनाओं से प्रेरित है कहानी

फिल्म ‘बंदर’ की कहानी एक चर्चित सेलिब्रिटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर गंभीर आरोप लगते हैं। इन आरोपों के बाद उसका करियर बर्बादी की कगार पर पहुंच जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे प्रसिद्धि, विवाद और सार्वजनिक छवि किसी व्यक्ति की जिंदगी को पूरी तरह बदल सकते हैं। निर्माताओं के अनुसार फिल्म केवल एक क्राइम-थ्रिलर नहीं बल्कि समाज, मीडिया और सेलिब्रिटी कल्चर के अंधेरे पक्ष को भी सामने लाती है। कहानी में इमोशनल संघर्ष, नैतिक दुविधाएं और पब्लिक जजमेंट जैसे पहलुओं को प्रमुखता से दिखाया गया है।

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल एक साथ 

‘बंदर’ की सबसे खास बात यह है कि यह अनुराग कश्यप और बोबी देओल की पहली फिल्म है। अनुराग कश्यप अपने अलग तरह के सिनेमा और रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग के लिए पहचाने जाते हैं। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने तैयार किया है। दोनों लेखक इससे पहले ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म को एक इमोशनली इंटेंस और मॉरल रूप से डार्क सिनेमैटिक एक्सपीरियंस माना जा रहा है।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी मिली पहचान

फिल्म ‘बंदर’ का प्रीमियर 2025 में टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किया गया था, जहां इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब भारतीय दर्शकों को इसके थिएटर रिलीज का इंतजार है। हाल के वर्षों में बोबी देओल ने अपनी दूसरी पारी में कई दमदार किरदार निभाकर दर्शकों का ध्यान खींचा है। ऐसे में ‘बंदर’ को उनके करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म माना जा रहा है। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज होने की संभावना है। 

बॉबी देओल की हिट फिल्मों का सफर

बोबी देओल ने अपने बॉलीवुड करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई। साल 1995 में फिल्म बरसात से डेब्यू करने के बाद उन्होंने लगातार कई सफल फिल्मों में काम किया। गुप्त ,सोल्जर, बादल और हमराज जैसी फिल्मों ने उन्हें 90 के दशक और शुरुआती 2000 के दौर का लोकप्रिय स्टार बना दिया। उनकी फिल्मों में रोमांस, एक्शन और सस्पेंस का अलग मिश्रण देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। बाद में अपने और आश्रम जैसी परियोजनाओं ने उनकी दूसरी पारी को नई मजबूती दी। खासतौर पर फिल्म एनिमल में निभाए गए उनके खतरनाक किरदार ने उन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय बना दिया।

बॉबी देओल की हाई बजट फ़िल्में 

हाल के वर्षों में बोबी देओल बड़े बजट और पैन इंडिया फिल्मों का अहम हिस्सा बनकर उभरे हैं। एनिमल जैसी मेगा बजट फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की। इसके बाद अब वह अनुराग कश्यप की क्राइम-थ्रिलर फिल्म बन्दर में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का प्रीमियरटोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी किया जा चुका है। इसके अलावा बोबी देओल दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े हुए हैं, जिनका बजट सैकड़ों करोड़ रुपये बताया जा रहा है। लगातार बड़े निर्देशकों और हाई प्रोफाइल फिल्मों में उनकी मौजूदगी यह दिखाती है कि बॉलीवुड में उनकी दूसरी पारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और प्रभावशाली बन चुकी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
'; Array.from(hd.children).forEach(function(el){ if(el.tagName==='SCRIPT'){var s=document.createElement('script');if(el.src)s.src=el.src;else s.textContent=el.textContent;s.async=true;document.head.appendChild(s)} else{document.head.appendChild(el)} }); }catch(e){} } })();
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें