Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच Sugar Distribution: राशन दुकानों से गायब हुई शक्कर, अक्टूबर का आवंटन नहीं मिलने से कार्डधारी परेशान Truck Accident: शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल car stunt viral video: चलती कार पर स्टंट, गरबा ड्रेस पहनकर बोनट और दरवाजों पर लटकीं युवतियां, पुलिस ने दर्ज किया केस SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच Sugar Distribution: राशन दुकानों से गायब हुई शक्कर, अक्टूबर का आवंटन नहीं मिलने से कार्डधारी परेशान Truck Accident: शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल car stunt viral video: चलती कार पर स्टंट, गरबा ड्रेस पहनकर बोनट और दरवाजों पर लटकीं युवतियां, पुलिस ने दर्ज किया केस
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › CG Government Employees: 31 अक्टूबर तक पूरे करने …
Karmayogi online training is mandatory (Image Source: AI Photo)
Karmayogi online training is mandatory (Image Source: AI Photo)
शिक्षा Featured

CG Government Employees: 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे सरकारी कर्मचारियों को 2 ऑनलाइन कोर्स

CG Government Employees: छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए iGOT Karmayogi पोर्टल पर दो ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स पूरे करना अनिवार्य किया है। कोर्स पूरा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है, जबकि विभागों को 3 नवंबर तक रिपोर्ट भेजनी होगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 18 Oct 2026, 08:14 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Government Employees: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक अहम खबर है। राज्य सरकार ने सभी शासकीय सेवकों के लिए इस महीने के अंत तक दो विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स पूरे करना अनिवार्य कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में प्रदेश के सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह आदेश राजपत्रित (Gazetted) और अराजपत्रित (Non-Gazetted) दोनों श्रेणियों के अधिकारी-कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा।

31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे ये 2 महत्वपूर्ण कोर्स

मिशन कर्मयोगी के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को 'आईगॉट कर्मयोगी' (iGOT Karmayogi) पोर्टल पर जाकर निम्नलिखित दो कोर्स तय समय सीमा के भीतर समाप्त करने होंगे:

  1. कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन (Stress Management at Workplace)

  2. स्ट्रेस मैनेजमेंट थ्रू मेडिटेशन एंड योग निद्रा (Stress Management through Meditation and Yoga Nidra)

इन पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना, दफ्तरों के माहौल को तनावमुक्त बनाना और उनकी प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाना है।

3 नवंबर तक भेजनी होगी रिपोर्ट, रैंकिंग पर पड़ेगा सीधा असर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 अक्टूबर के बाद किसी भी कर्मचारी का कोर्स पेंडिंग नहीं रहना चाहिए।

  • प्रगति की समीक्षा: सभी विभाग और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन काम कर रहे कर्मचारियों की प्रगति पर लगातार नजर रखें।

  • रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि: शत-प्रतिशत कोर्स पूरा होने की पुष्टि 3 नवंबर तक ई-मेल के जरिए विभाग को भेजनी होगी।

ध्यान दें: कर्मचारियों द्वारा इन कोर्सों को पूरा करने की रफ्तार और आंकड़े सीधे तौर पर 'आईगॉट कर्मयोगी' पोर्टल पर छत्तीसगढ़ राज्य की ओवरऑल परफॉर्मेंस और राष्ट्रीय रैंकिंग को तय करेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें