Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › पढ़ाई कर रहे छात्रों के स्पाउज को मिलेगा ओपन वर्क…
कनाडा SOWP वर्क परमिट नियम
कनाडा SOWP वर्क परमिट नियम
शिक्षा

पढ़ाई कर रहे छात्रों के स्पाउज को मिलेगा ओपन वर्क परमिट, इन खास कोर्स में एडमिशन लेना जरूरी

पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों के जीवनसाथी को स्पाउजल ओपन वर्क परमिट (SOWP) के जरिए नौकरी करने का मौका मिल सकता है। इसके लिए छात्र का वैध स्टडी परमिट होना और कुछ खास कोर्स में दाखिला होना जरूरी है। जानिए SOWP की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Aug 2026, 12:43 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:41 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

फॉल इनटेक के दौरान हर साल बड़ी संख्या में भारतीय छात्र उच्च शिक्षा के लिए पहुंचते हैं। इनमें कई छात्र ऐसे भी होते हैं, जो अपने पति या पत्नी यानी स्पाउज को भी अपने साथ कनाडा ले जाते हैं। ऐसे छात्रों के लिए कनाडा सरकार ने एक खास सुविधा उपलब्ध कराई है, जिसके तहत योग्य विदेशी छात्रों के स्पाउज को भी नौकरी करने की अनुमति मिल सकती है। कनाडा में स्टूडेंट के पति या पत्नी को मिलने वाले इस परमिट को स्पाउजल ओपन वर्क परमिट (SOWP) या ओपन वर्क परमिट कहा जाता है। इस परमिट के जरिए स्पाउज कनाडा में किसी भी योग्य नियोक्ता के साथ काम कर सकता है और रोजगार के अवसर तलाश सकता है। भारतीय छात्रों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध है। हालांकि, इसके लिए कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है। कई लोग ओपन वर्क परमिट के नियमों और आवेदन प्रक्रिया को लेकर असमंजस में रहते हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि कौन इसके लिए आवेदन कर सकता है, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और आवेदन कैसे किया जाता है।

कौन ले सकता है SOWP?

इमिग्रेशन विभाग IRCC के नियमों के अनुसार, हर विदेशी छात्र के स्पाउज को ओपन वर्क परमिट नहीं मिलता। इसके लिए जरूरी है कि छात्र किसी ऐसे मान्यता प्राप्त कोर्स में पढ़ाई कर रहा हो, जो सरकार द्वारा तय की गई श्रेणी में आता हो। इसके अलावा छात्र के पास वैध स्टडी परमिट होना भी जरूरी है। अगर छात्र का कोर्स पात्रता नियमों के अंतर्गत आता है, तभी उसका पति या पत्नी स्पाउजल ओपन वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकता है। योग्य कोर्स की सूची में कई प्रोफेशनल और उच्च शिक्षा से जुड़े प्रोग्राम शामिल हैं।

किन छात्रों को मिलेगा लाभ?

  • 16 महीने या उससे ज्यादा अवधि वाला मास्टर डिग्री प्रोग्राम
  • डॉक्टरल डिग्री (PhD) प्रोग्राम
  • डॉक्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (DDS, DMD)
  • बैचलर ऑफ लॉ (LLB), ज्यूरिस डॉक्टर (JD), BCL
  • डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD)
  • डॉक्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री (OD)
  • फार्मेसी से जुड़े कोर्स (PharmD, BS, BSc, BPharm)
  • डॉक्टर ऑफ वेटरनरी मेडिसिन (DVM)
  • बैचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग (BScN, BSN)
  • बैचलर ऑफ नर्सिंग साइंस (BNSc)
  • बैचलर ऑफ नर्सिंग (BN)
  • बैचलर ऑफ एजुकेशन (BEd)
  • बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BEng, BE, BASc)

ओपन वर्क परमिट के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के लिए आमतौर पर इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है:

  • छात्र का कॉलेज या यूनिवर्सिटी एडमिशन ऑफर लेटर
  • संस्थान की ओर से जारी एनरोलमेंट लेटर
  • पढ़ाई से संबंधित ट्रांसक्रिप्ट या अकादमिक रिकॉर्ड
  • वैध स्टडी परमिट की कॉपी
  • प्रोविंशियल या टेरिटरी लेटर (अगर आवश्यक हो)
  • DLI यानी Designated Learning Institution से संबंधित दस्तावेज

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

स्पाउजल ओपन वर्क परमिट के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। इसके लिए आवेदक को IRCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी तैयार रखनी चाहिए। इसके लिए स्कैनर या मोबाइल कैमरे की मदद ली जा सकती है। साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवेदक से कुछ सवाल पूछे जाते हैं। इन जवाबों के आधार पर सिस्टम एक व्यक्तिगत दस्तावेज चेकलिस्ट तैयार करता है, जिसके अनुसार जरूरी कागजात अपलोड करने होते हैं। फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही देना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आवेदन प्रभावित हो सकता है। आवेदन जमा करने से पहले IRCC की गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें