Thursday, 19 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › CGBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा …
CGBSE Board Exam 2027
CGBSE Board Exam 2027
शिक्षा Featured

CGBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल जारी, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर

CGBSE Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल तक और 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित होंगी। सभी पेपर सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 बजे तक होंगे। विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। पूरा टाइमटेबल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 19 Nov 2026, 08:59 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CGBSE Board Exam 2027: वर्ष 2027 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल को खत्म होंगी। सभी पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे के बीच लिए जाएंगे।

12वीं बोर्ड का पूरा शेड्यूल: हिंदी से आगाज़, मनोविज्ञान पर समापन

मंडल सचिव की ओर से जारी सूची के मुताबिक 12वीं के छात्रों का पहला पेपर 12 मार्च को हिंदी का होगा। इसके बाद विषयवार तारीखें इस तरह तय की गई हैं:

  • 15 मार्च: राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा।

  • 17 मार्च: संस्कृत।

  • 19 मार्च: जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व।

  • 24 मार्च: समाजशास्त्र।

  • 29 मार्च: गणित।

  • 31 मार्च: अंग्रेजी।

  • 3 अप्रैल: इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण।

  • 5 अप्रैल: भूगोल, भौतिक शास्त्र।

  • 6 अप्रैल: व्यावसायिक विषयों की परीक्षा होगी, जिनमें रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर शामिल हैं।

  • 7 अप्रैल: मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया।

  • 8 अप्रैल: मनोविज्ञान।

10वीं के छात्र 13 मार्च से देंगे परीक्षा

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 13 मार्च को तृतीय भाषा के पेपर से होगी। इस दिन संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया विषयों की परीक्षा ली जाएगी।

मुख्य विषयों की तारीखें कुछ इस प्रकार हैं:

10वीं के व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए 1 अप्रैल को परीक्षा रखी गई है। इसमें ऑर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, परिधान-मेड अप और होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पावर तथा पर्यटन और अतिथि सत्कार के पेपर होंगे। इसके अलावा 5 अप्रैल को दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत तथा मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा आयोजित होगी।

शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा का कार्यक्रम

मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (प्रथम और द्वितीय वर्ष) की समय-सारणी भी साथ ही जारी कर दी है:

प्रथम वर्ष:

  • 12 मार्च: शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत

  • 15 मार्च: शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान

  • 17 मार्च: शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां

  • 19 मार्च: शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं शारीरिक व्याख्यान क्रियात्मक विज्ञान

द्वितीय वर्ष:

  • 13 मार्च: शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण

  • 16 मार्च: परीक्षण एवं मापन

  • 18 मार्च: स्वास्थ्य शिक्षा, सामान्य खेल चोटें एवं पुनर्वास

  • 20 मार्च: निर्णायन एवं अधिशिक्षा

परीक्षा केंद्र और जरूरी नियम

छात्रों को समय का खास ध्यान रखना होगा। मंडल के निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक अपने केंद्र में बैठ जाना होगा। इसके बाद:

  • सुबह 9:05 बजे: उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी।

  • सुबह 9:10 बजे: प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेंगे।

  • सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 बजे तक: उत्तर लिखने का समय रहेगा।

मंडल ने साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर तारीख या समय में बदलाव किया जा सकता है। साथ ही, परीक्षा के दिनों में शासन की ओर से कोई सार्वजनिक या स्थानीय छुट्टी घोषित होने पर भी परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। छात्र और अभिभावक पूरा टाइमटेबल मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें