Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: गांजे के अवैध कारोबार पर पुलिस का छापा, रायपुर में 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई Jail Escape: कंबल के सहारे 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Cyber Fraud: पेंशन पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मी के खाते से 7.49 लाख पार, ऐसे दिया झांसा Murder Case: रंग-रूप और बहन पर छींटाकशी से था नाराज, बचपन के दोस्त ने ही ले ली जान Ganja Smuggling: 131 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Smuggling: प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर बेच रहे 4 तस्कर गिरफ्तार; 1.65 लाख का माल जब्त Crime News: गांजे के अवैध कारोबार पर पुलिस का छापा, रायपुर में 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई Jail Escape: कंबल के सहारे 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Cyber Fraud: पेंशन पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मी के खाते से 7.49 लाख पार, ऐसे दिया झांसा Murder Case: रंग-रूप और बहन पर छींटाकशी से था नाराज, बचपन के दोस्त ने ही ले ली जान Ganja Smuggling: 131 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Smuggling: प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर बेच रहे 4 तस्कर गिरफ्तार; 1.65 लाख का माल जब्त
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › Raipur News: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले …
D.Ed. candidates demanding appointments in Raipur(Image Source: social media)
D.Ed. candidates demanding appointments in Raipur(Image Source: social media)
शिक्षा

Raipur News: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में घुसे डीएड अभ्यर्थी, नियुक्ति की तारीख पर अड़े

Raipur News: 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में प्रदर्शन किया। 321 दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की निश्चित तारीख घोषित करने की मांग।

भ
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 11:38 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ राजधानी रायपुर स्थित शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले पहुंच गए। यहां उन्होंने बंगले के अंदर बैठकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी करने और नियुक्ति की पक्की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डीएड अभ्यर्थी पिछले 321 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर अलग-अलग तरीकों से आंदोलन कर रहे हैं। लंबे समय से मांग पूरी नहीं होने और भर्ती प्रक्रिया में स्पष्टता नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने अब शिक्षा मंत्री के बंगले पर प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम समेत अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की। इस दौरान बंगले के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई। बताया गया कि प्रदर्शन के समय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बंगले में मौजूद नहीं थे। वहीं, अभ्यर्थी अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था की जब तक सरकार निश्चित समय-सीमा घोषित नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों को बंगले से हटाया

 आरंग एसडीएम रवि सिंह के मुताबिक, अभ्यर्थी नियमों के विरुद्ध शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचे थे। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें वहां से हटाया। एसडीएम ने बताया कि अभ्यर्थियों को बसों के जरिए रायपुर ले जाया जा रहा है। मामले में आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

कोर्ट के आदेशों के बाद भी नियुक्ति का इंतजार

यह पूरा मामला वर्ष 2023 की सहायक शिक्षक भर्ती से जुड़ा हुआ है। डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड अभ्यर्थियों की नियुक्तियां निरस्त होने के बाद रिक्त हुए पदों पर पात्र डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जानी थी, लेकिन अब तक इस दिशा में प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। अभ्यर्थियों का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं मिली है। वे न्यायालय के आदेशों का पालन कराते हुए रिक्त 2300 पदों पर नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थी अब तक कई बार प्रशासन और सरकार को ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके अलावा कैंडल मार्च, मौन धरना, दंडवत यात्रा और सांकेतिक प्रदर्शन के जरिए भी अपनी आवाज उठा चुके हैं। फिलहाल अभ्यर्थियों की मुख्य मांग 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही सरकार की ओर से स्पष्ट समय-सीमा घोषित करना है। लंबे समय से जारी इस आंदोलन के बीच अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें