Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: आधी रात PNB बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार Raipur News: आधी रात PNB बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › MP High Court: मेडिकल की पढ़ाई छोड़ने पर 25 लाख क…
Relief for student from High Court in Rs 25 lakh bond case
Relief for student from High Court in Rs 25 lakh bond case
शिक्षा Featured

MP High Court: मेडिकल की पढ़ाई छोड़ने पर 25 लाख का बॉन्ड, हाई कोर्ट ने छात्रा को दी राहत

MP High Court: एमडी माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाली छात्रा को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने ICMR भोपाल मेमोरियल अस्पताल को उनके मूल शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने का निर्देश दिया। संस्थान ने सीट छोड़ने पर 25 लाख रुपये के बॉन्ड की शर्त रखी थी। अब मामले में संबंधित पक्षों से जवाब मांगा गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 03:05 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
जबलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
MP High Court: मेडिकल पीजी की पढ़ाई बीच में छोड़ने पर 25 लाख रुपये के भारी-भरकम बॉन्ड और मूल दस्तावेजों को रोकने के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक छात्रा को बड़ी अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने आईसीएमआर (ICMR) भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र को निर्देश दिया है कि एमडी माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाली छात्रा के सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज तुरंत वापस किए जाएं। मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे की अध्यक्षता वाली युगलपीठ ने इस मामले में संबंधित पक्षों (अनावेदकों) को नोटिस जारी कर जवाब भी तलब किया है। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि दस्तावेज लौटाने का यह आदेश याचिका के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा।

क्यों छोड़नी पड़ी थी मेडिकल की सीट? 

यह याचिका भोपाल निवासी डॉ. प्रियंका यादव की ओर से दायर की गई है। याचिका के मुताबिक, उन्हें सत्र 2024-25 में ओबीसी कोटे के तहत आईसीएमआर भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में एमडी माइक्रोबायोलॉजी पाठ्यक्रम में दाखिला मिला था। याचिका में आरोप लगाया गया है कि विभाग में तय समय से ज्यादा काम लिए जाने और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार अतिरिक्त कार्य सौंपे जाने के कारण उन पर असहनीय दबाव बन गया था। काम के इस बोझ से वह गंभीर मानसिक तनाव और अवसाद (डिप्रेशन) में चली गईं। हालात इतने बिगड़ गए कि उनके मन में आत्महत्या तक के ख्याल आने लगे। अपनी जान और मानसिक स्वास्थ्य को बचाने के लिए मजबूरन उन्हें बीच में ही यह सीट छोड़नी पड़ी।

नीट-पीजी में दोबारा बैठने के लिए चाहिए थे दस्तावेज 

मामले की सुनवाई के दौरान छात्रा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य संघी ने पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि डॉ. प्रियंका अब दोबारा नीट-पीजी (NEET-PG) की परीक्षा देकर नए सिरे से अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें अपने मूल दस्तावेजों और संस्थान से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की जरूरत है।

25 लाख की शर्त बनी सबसे बड़ी बाधा 

अधिवक्ता ने बताया कि जब छात्रा ने दस्तावेज और एनओसी के लिए आवेदन किया, तो संस्थान ने प्री-पीजी नियमों का हवाला देते हुए सीट छोड़ने के एवज में 25 लाख रुपये जमा करने की शर्त रख दी और उनका आवेदन खारिज कर दिया। याचिका में दलील दी गई कि छात्रा पिछड़े वर्ग से आती हैं और उन्होंने किसी शौक से नहीं, बल्कि बेहद प्रतिकूल और अप्रत्याशित मानसिक परिस्थितियों के कारण पढ़ाई छोड़ी है। ऐसे में 25 लाख रुपये की भारी राशि चुकाना उनके भविष्य के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट बन गया है। प्रारंभिक सुनवाई के बाद हाई कोर्ट की युगलपीठ ने छात्रा की स्थिति को समझते हुए उन्हें अंतरिम राहत प्रदान की और संस्थान को दस्तावेज लौटाने का आदेश दिया। अब इस मामले में अनावेदकों का जवाब आने के बाद आगे की सुनवाई होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें